फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिला नया प्यार, 11 साल छोटी इस एक्ट्रेस को छुप-छुपके कर रहे डेट

Fri, 15 Mar 2019 03:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
siddharth malhotra
बॉलीवुड से किसी ना किसी सेलेब्रिटी के अफेयर की खबरें आती रहती हैं । इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धार्थ अपने से 11 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए हैं । ये एक्ट्रेस और कोई नहीं 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की हीरोइन तारा सुतारिया हैं । 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
tara sutaria
तारा इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं । इन खबरों की सिद्धार्थ और तारा ने पुष्टि नहीं की है । तारा और सिद्धार्थ साथ में घूमने-फिरने से बच रहे थे लेकिन हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया । तारा और सिद्धार्थ, अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला देखने पहुंचे थे। 

विज्ञापन

3 of 6
Tara Sutaria
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ली के एक मॉल में कपल को स्पॉट किया गया। खबर थी कि तारा पहले विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को डेट कर रही थीं । अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है । पिछले दिनों तारा और टाइगर श्रॉफ के साथ एक टॉक शो में पहुंची थीं । 

4 of 6
siddharth malhotra
इस शो में टाइगर श्रॉफ ने इशारा किया कि तारा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। होस्ट ने जब टाइगर से रेपिड फायर राउंड में पूछा कि वो सिद्धार्थ मल्होत्रा से क्या चुराना चाहते हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए तारा की तरफ देखा था। तारा ब्लश कर रही थीं । 
विज्ञापन

5 of 6
siddharth malhotra
टाइगर का रिएक्शन देखकर होस्ट भी चौंक गए और पूछने लगे कि ये कब हुआ? तारा ने  इसी शो में बताया था कि उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा पर क्रश है। वहीं शो के आखिरी राउंड में जब किसी सेलेब को कॉल करना था, तब तारा ने सिद्धार्थ को ही कॉल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tara Sutaria - फोटो : Instagram
चैट शो में इस बात का भी खुलासा किया था कि तारा पहले शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं। तारा ने इसके जवाब में कहा था कि वो ईशान को बचपन से जानती हैं और दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि सिद्धार्थ की आखिरी फिल्म 'अय्यारी' थी जो साल 2018 में आई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें