फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, इन एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है नाम

Thu, 02 Sep 2021 03:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इन अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है सिद्धार्थ शुक्ला का नाम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे फिट कहे जाने वाले अभिनेता और बिग बॉस-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत फैन फॉलोइंग हैं। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। सिद्धार्थ सिर्फ टीवी का ही जाना माना चेहरा नहीं थे बल्कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी अहम किरदार निभाया था। शुक्ला ने बिग बॉस में भी सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी और सीजन 13 का खिताब अपने नाम किया था। सिद्धार्थ के यूं चले जाने की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। 

इंडस्ट्री में काम करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा है, आइए जानते हैं कौन हैं वो एक्ट्रेस जिनके साथ जुड़ा था अभिनेता का नाम। खबरों की मानें तो बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों की जोड़ी को हर कोई पसंद करता था। सिद्धार्थ के जाने की खबर ने शहनाज को हिलाकर रख दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
तनीषा मुखर्जी - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला-तनीषा मुखर्जी
मालूम हो कि सिद्धार्थ शुक्ला ने अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में काम किया है। ऐसे में कई खबरों में इसके बाद दोनों को कई कॉफी डेट पर साथ देखा गया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से बात नहीं की। बाद में दोनों के रिश्ते का खत्म हो गया।

विज्ञापन

3 of 8
आकांक्षा पुरी
सिद्धार्थ शुक्ला-आकांक्षा पुरी
तनीषा मुखर्जी के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का नाम मधुर भंडाकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल की एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जुड़ा। उस समय आकांक्षा पुरी के सोशल मीडिया पोस्ट से दोनों के रिश्ते की खबर को हवा मिला। सिद्धार्थ और आकांक्षा को फिल्मी पार्टियों में भी साथ देखा जाता था। लेकिन अपने रिश्ते के बारे में इस जोड़ी ने कभी किसी से खुलकर बात नहीं की।

4 of 8
दृष्टि धामी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
दृष्टि धामी-सिद्धार्थ शुक्ला 
सिद्धार्थ का नाम डांस रियालिटी शो 'झलक दिखला जा' के दौरान दृष्टि धामी के साथ जुड़ा। हालांकि, बाद में दृष्टि धामी की शादी हो गई। लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ था तो दृष्टि धामी ने नीरज खेमका से शादी कर ली। 
विज्ञापन

5 of 8
रश्मि देसाई - फोटो : Insatagram- @imrashamidesai
सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का 'बिग बॉस' में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। बता दें कि 'बिग बॉस' में आने से पहले सिद्धार्थ और रश्मि एक साथ सीरियल 'दिल से दिल तक' में आए थे। इस शो में इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस शो में ही दोनों के अफेयर और बाद में लड़ाई की खबरें आने लगी थीं।
विज्ञापन

6 of 8
आरती सिंह-सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज़ गिल - फोटो : voot

आरती सिंह-सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह को भी लेकर कई बार रिलेशनशिप की बात कही गई है, लेकिन इस जोड़ी ने कभी इस बारे में कोई बात नहीं कही है।

विज्ञापन

7 of 8
पवित्रा पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
पवित्रा पुनिया-सिद्धार्थ शुक्ला 
एक समय में पवित्रा पुनिया संग भी सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जुड़ चुका है। जब दोनों टीवी सीरियल लव यू जिंदगी में साथ काम करते थे उस समय दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी। दोनों की अफेयर की अफवाहें भी उड़ी थीं। हालांकि कपल ने कभी इस पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

8 of 8
शेफाली जरीवाला - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala
शेफाली जरिवाला-सिद्धार्थ शुक्ला
इसके अलावा बिग बॉस का हिस्सा रहीं शेफाली जरिवाला संग भी सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर की चर्चा रही थी। एक न्यूज़ वेबसाइट के बातचीत के दौरान शेफाली ने इस बात का खुलासा भी किया था कि एक दूसरे संग डेट बंद करने के बाद भी हमलोग आपस में मिलते रहते थे और अच्छी रिलेशनशिप शेयर करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें