फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जबरिया जोड़ी' के निर्देशक को मिल रही फोन पर धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 27 Jul 2019 10:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जबरिया जोड़ी के डायरेक्टर प्रशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर प्रशांत सिंह को उनकी फिल्म जबरिया जोड़ी  के चलते धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। दरअसल प्रशांत की फिल्म जबरिया जोड़ी 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। ऐसे में जो लोग 'पकड़वा विवाह' में लिप्त हैं वो ही प्रशांत को धमका रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Jabariya Jodi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत सिंह ने अपनी फिल्म में जबरिया जोड़ी में 'पकड़वा विवाह' के बारे में इतना कुछ दिखा दिया है। जो बाहुबलियों को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं प्रशांत उन शक्तिशाली लोगों के बारे में बहुत कुछ जानते हैं जो दूल्हे का अपहरण करने के व्यवसाय में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Jabariya Jodi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि प्रशांत ने खुद सिद्धार्थ के किरदार को तैयार करवाया है। उनकी बोली से लेकर पहनावा सब कुछ प्रशांत के कहने पर ही तैयार किया गया है। फिल्म के अधिकांश दृश्य असली बाहुबलियों से प्रेरित हैं।

4 of 6
Jabariya Jodi
जबरिया जोड़ी के बारे में बता दें कि यह फिल्म 'पकड़वा विवाह' के कॉन्सेप्ट को दिखाती है। फिल्म में बिहार और उत्तर प्रदेश के बारे में कई हद तक दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
Jabariya Jodi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रशांत सिंह का कहना है कि यह फिल्म बाहुबलियों को रास नहीं आ रही है। क्योंकि ये उनको एक्सपोज कर रही है। वहीं धमकी भरी कॉल्स में उन्हें फिल्म रोकने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jabariya Jodi
शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित फिल्म 'जबरिया जोड़ी' बालाजी टेलीफिल्म्स, कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें