फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर हुआ खुलासा, इस एक्टर की वजह से सिंगल हैं कृति सेनन

Sat, 27 Jul 2019 09:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज (27 जुलाई) बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन आज के दिन ही इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर किस वजह से वो सिंगल हैं। कृति के सिंगल होने की वजह ये एक्टर है।
विज्ञापन

2 of 6
Kriti Sanon - फोटो : instagram
दरअसल कृति के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हमेशा ही फैंस के मन में सवाल रहता है। ऐसे में कृति ने रिवील किया है कि वो किस वजह से सिंगल हैं। कृति सेनन का कहना है कि 'अर्जुन पटियाला' में उनके को-एक्टर वरुण शर्मा उन्हें लेकर बेहद पोजेसिव हैं और वह कभी भी उन्हें किसी को डेट नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Diljit Dosanjh, Kriti and Varun - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस बारे में कृति कहती हैं- 'वरुण शर्मा मुझे लेकर प्रोटक्टिव हैं और वह मुझे कभी भी किसी को डेट करने नहीं देंगे।' हालांकि ये सभी बातें काफी मजाकिया लहजे में की गई थीं।

4 of 6
kriti sanon - फोटो : instagram
वहीं अपनी डेटिंग लाइफ को लो प्रोफाइल रखने के सवाल पर कृति कहती हैं- 'अगर मैं कल किसी को डेट भी करती हूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं दुनिया को यह बात बताऊंगी क्योंकि मुझे लगता है कि यह जानकारी केवल मेरे लिए और मेरे करीबी लोगों के लिए है। मैं नहीं चाहती कि कोई अजनबी मेरे संबंध को जज करे।'
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन पटियाला का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कृति सेनन अपनी फिल्म अर्जुन पटियाला को लेकर प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में 'बाय इन्वाइट ओनली' शो में उन्होंने ये बात कही। वहीं इस दौरान उनके साथ वरुण और दिलजीत दोसांझ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kriti sanon
बात कृति सेनन के फिल्मी करियर की करें तो अर्जुन पटियाला के बाद अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें