फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिली नन्ही कियारा आडवाणी, प्रशंसकों ने कही यह बात

Wed, 13 Oct 2021 08:49 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह दर्शकों को खूब पसंद आई थी । इस फिल्म में उन्होंने विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ‘शेरशाह का डायलॉग्स काफी लोकप्रिय हुए। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा तो पसंद किया गया ही लेकिन इसी के साथ फिल्म में डायलॉग बोलती हुई लिटिल कियारा भी नजर आईं, जिनसे खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने प्रशंसकों को मिलवाया।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह एक नन्ही सी बच्ची के साथ अपनी फिल्म का डायलॉग बोल रहे हैं। जिसमें डिम्पल चीमा विक्रम बत्रा से पूछ रही हैं कि तुम्हें आर्मी जॉइन करनी है। छोटी सी कियारा के डायलॉग बोलने का ये अंदाज प्रशंसकों को खूब भा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Instagram

11 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे लोगों द्वारा जबरदस्त लाइक मिल रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। कियारा ने जहां हार्ट वाले इमोजी की तस्वीर साझा की तो वहीं करण जौहर के प्रोडक्शंस हाउस ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘उफ्फ ये दिल मांगे मोर।’

विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

सिद्धार्थ ने लिखा ये कैप्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, लिटिल कियारा से डिंपल के रूप में मिलिए। ये फिल्म कारगिल युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनकी लव स्टोरी को दिखाया गया है।विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का लीड किरदार निभाया है।

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

कियारा आडवाणी ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का रोल निभाया है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। आपको बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में प्वाइंट 4875 को हांसिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें अपने अदम्य साहस और अपने रणकौशल के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

असल जिंदगी में कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

रुमर्ड कपल कियारा और सिद्धार्थ हाल ही में फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। कियारा और सिद्धार्थ की असल जिंदगी में भी डेटिंग की खबरें सामने आती हैं लेकिन जब दोनों पर्दे पर साथ नजर आए तो सभी उनके दीवाने हो गए। कियारा और सिद्धार्थ को असल जिंदगी में तो फैंस साथ देखना चाहते हैं साथ ही पर्दे पर फिर से उनकी जोड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें