सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की अब परमानेंट बुकिंग हो चुकी हैं। एक तरफ फैंस उनकी शादी की तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद फैंस को सिड-कियारा की पहली झलक देखने को मिली। कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिल्ली अपने ससुराल दिल्ली पहुंच चुकी हैं। सुबह कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखे थे। वहीं अब वह दिल्ली में बिल्कुल अलग ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की दिल्ली से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों की एक-दूसरे के साथ मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी नई नवेली दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिल्ली में कियारा और सिद्धार्थ का भव्य स्वागत हुआ है।