साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। दर्शक उनके विलेन की भूमिका को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जब भी साउथ के बेहतरीन एक्टर्स की बात की जाती है, उसमें प्रकाश राज का नाम जरूर होता है। उन्हें इंडस्ट्री का धाकड़ विलेन भी कहा जाता है। हाल ही में, प्रकाश राज ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' को लेकर तीखी आलोचना की है।