बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 16 जनवरी को आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। सिद्धार्थ को फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। आज अपनी मेहनत और काबिलियत के बलबूते सिद्धार्थ करियर के ऊंचे पायदान पर हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्मों में एक्टिंग से पहले सिद्धार्थ क्या काम किया करते थे। तो चलिए आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से।