फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Reaction On Virat Decision: किसी ने विराट कोहली को कहा 'असली किंग', तो कोई हुआ दुखी; पढ़िए सेलेब्स के रिएक्शन

Sun, 16 Jan 2022 10:08 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bollywood Reaction on Virat Kohli Retirement As A Test Captain - फोटो : सोशल मीडिया
केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारने के एक दिन बाद विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफे दे दिया। इससे पहले वह टी20आई की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं ओडीआई और टी20आई के लिए एक ही कप्तान रखने के फैसले के बाद उन्हें ओडीआई के कप्तान के पद से हटा दिया गया था।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली द्वारा टेस्ट प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की घोषण के तुरंत बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियां देना शुरू कर दिया है। कुछ ने उनके इस फैसले का समर्थन किया, तो कुछ ने उन्हें 'असली किंग' बताया।
विज्ञापन

2 of 8
सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐ कैप्टन। शुक्रिया। पसीने, खून, खुशी के आंसू और हमें दुनिया में अथक विजयी शक्ति बनाने के लिए। हमें नंबर 1 बनाने के लिए। आंखों में आंसू हैं, लेकिन आपके आभारी हैं। भारत के लिए जीतते रहो।"
विज्ञापन

3 of 8
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
वहीं स्वरा भास्कर ने भी विराट कोहली के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "विराट आप सही मायनों में एक लीडर हैं"।

4 of 8
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Instagram
विवेक ओबेरॉय ने लिखा, "दुनिया की #1 टेस्ट टीम और विदेशों में सीरीज जीतने की एक अद्भुत आदत बनाने वाली यह एक असाधारण यात्रा रही है, लेकिन वो कहते हैं न, सभी अच्छी चीजें एक दिन खत्म हो जाती हैं। यहां आपके लिए, कप्तान किंग कोहली, अब अपने बल्ले को उठाइए और नई ऊचाइयों को छुईए।"
विज्ञापन

5 of 8
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
रितेश देशमुख ने कहा कि "इस बता में कोई आश्चर्य नहीं कि उन्हें किंग कोहली कहते हैं। आपकी कप्तानी में, भारत महान ऊंचाइयों पर पहुंची, प्रिय विराट कोहली हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद। कोहली के लिए भारत का दिल धड़कता है।
विज्ञापन

6 of 8
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल ने विराट के फैसले पर दुख जताया और उम्मीद जताई कि यह 'अल्पकालिक' होगा। उन्होंने लिखा, "क्यों यार? विराट आप एक अद्भुत कप्तान हैं और आपने हमारे देश की इतनी अच्छी सेवा की है। मुझे आशा है कि यह निर्णय अल्पकालिक होगा। फिर भी, हम आपके निर्णय का सम्मान करते हैं। सभी अविश्वसनीय यादों के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन

7 of 8
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विराट कोहली की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, रणवीर सिंह ने लिखा, "राजा हमेशा राजा (मुकुट और दिल इमोजी) रहेगा।" बता दें कि 2019 में, रणवीर ने एक लंबी पोस्ट में विराट के 'डाई-हार्ड फैन' होने के बारे में लिखा था।
 
विज्ञापन

8 of 8
वरुण, विराट और अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, नेहा धूपिया, वरुण धवन और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने उनके पोस्ट को पसंद किया है, उसी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें