एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सुपरहिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सिद्धार्थ आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात मुंबई में अपने घर पर सिद्धार्थ ने जन्मदिन की पार्टी दी। पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया। सिद्धार्थ की पहली ही फिल्म भले ही सुपरहिट रही हो लेकिन उसके बाद उन्होंने फ्लॉप फिल्मों की झड़ी सी लगा दी। हंसी तो फंसी, ब्रदर्स, बार-बार देखो, ए जेंटलमैन, इत्तेफाक और अय्यारी जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फ्लॉप फिल्मों का नतीजा रहा कि उनका करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ही नहीं ऐसे कई एक्टर्स रहे जो एक फिल्म के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गए।