कपिल शर्मा ने टीवी पर धमाकेदार एंट्री की है । कपिल करीब एक साल बाद सोनी चैनल पर अपना शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' लेकर लौटे हैं । इस बार हंसी के डोज को डबल करने के लिए कपिल ने अपने साथ कृष्णा अभिषेक और भारती को भी जोड़ लिया है।
विज्ञापन
2 of 8
kapil sharma
कपिल का शो टेलीकास्ट हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं । शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और सारा अली खान थे । इसके बाद सलमान खान अपने तीनों भाइयों और पिता के साथ शो में पहुंचे । सलमान ने कपिल का शो दोबारा शुरू करने में उनकी काफी मदद की है ।
विज्ञापन
3 of 8
The Kapil Sharma
सलमान कपिल के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले कपिल अपना शो खुद ही प्रोड्यूस करते थे । अब जब उन्होंने एक साल बाद वापसी की तो कपिल को एक बड़े सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी । ये सपोर्ट उन्हें सलमान खान ने दिया। अब कपिल के शो पर सलमान खान का पैसा लगा है ।
4 of 8
kapil sharma
कपिल शो शुरू करने से पहले काफी नर्वस थे । उन्हें डर था कि एक साल बाद लौटेंगे तो वही जलवा बिखेर पाएंगे या नहीं । वहीं शो के मेकर्स ने कहा था कि टीआरपी आने के बाद ही पता चलेगा शो हिट हो रहा है या फ्लॉप । जब एक हफ्ते बाद टीआरपी रेटिंग आई तो कपिल का शो दूसरे नंबर पर रहा ।
विज्ञापन
5 of 8
kapil sharma salim khan
- फोटो : twitter
ये कपिल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । शो शुरू होने के एक हफ्ते बाद ही टॉप पर आ गया । शो को एक ही हफ्ते में नंबर वन बनाने के पीछे कपिल की मेहनत के अलवा शो में कृष्णा और भारती की एंट्री भी है । जब एक साल पहले कपिल का शो बंद हुआ था तो लोगों ने कहा था कि अब कपिल का समय खत्म हो गया है ।
विज्ञापन
6 of 8
kapil sharma
कपिल ने अपने शो से खूब नाम और शोहरत हासिल की थी । साथ ही दो फिल्में भी कर डाली । बॉलीवुड स्टार्स के भी चहेते हो गए थे । जब कपिल का शो बंद हुआ तो उनके बारे में कई निगेटिव खबरें छपीं । इनमें कुछ सच और कुछ झूठ थीं । कपिल अपना शो और स्टारडम खोने की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे । साथ ही उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था ।
विज्ञापन
7 of 8
Kapil Sharma wedding
- फोटो : Instagram
परिवार और फैंस की दुआओं के कारण उन्होंने कम बैक करने की सोची । सबसे पहले कपिल ने शराब छोड़ने के लिए रिहैब सेंटर ज्वॉयन किया । इसके बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी कर ली । फिर शो शुरू किया तो दर्शकों ने भी जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया ।
खबरों की मानें तो अब जब कपिल हिट हो रहे हैं तो उनके शो में गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर की भी एंट्री हो सकती है । कपिल और सुनील लंबे समय से एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं लेकिन अब दर्शक दोनों को फिर से साथ में देख पाएंगे। सुनील इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। अगर सलमान, सुनील से कपिल का शो ज्वॉयन करने के लिए कहेंगे तो वो मना नहीं कर पाएंगे ।