फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth-Kiara Breakup: क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का हो गया है ब्रेकअप! यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Sat, 23 Apr 2022 10:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने 'शेरशाह' फिल्म में काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया तो ये खबरें आने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को असल जिंदगी में भी एक साथ देखना फैंस को काफी पसंद है। हालांकि दोनों की ओर से कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की गई। वहीं, अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है और अब कपल का ब्रेकअप हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
खबरें आ रही हैं कि सिद्धार्थ और कियारा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कपल ने एक-दूसरे से मिलना भी बंद कर दिया है। दोनों ने अपने रास्ते भी एक-दूसरे से अलग कर लिए हैं। अब ब्रेकअप होने के पीछे क्या वजह है इसका तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन दोनों के बीच अब पहले जैसा कुछ नहीं रहा है। इस खबर से दोनों के फैंस के दिल टूट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। दोनों के बीच अब ऐसा क्या हो गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। यह भी माना जा रहा था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही दोनों के अलग होने की खबर आ गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को पहली बार बड़े पर्दे पर 'शेरशाह' फिल्म में देखा गया था। तभी से दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'मिशन मजनू', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' में नजर आएंगे। वहीं, कियारा 'भूल भुलैया 2', 'गोविंदा मेरा नाम', 'जुग जुग जियो' और 'आरसी 15' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें