बीते साल 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित कर चुके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इन दिनों फिल्म 'फाइटर' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म निर्माण की कला सिद्धार्थ आनंद को विरासत में मिली हैं। उनके दादा इंदर राज आनंद हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक रहे हैं, उन्होंने राज कपूर की फिल्म 'आग' से लेकर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' जैसी कई फिल्मों के पटकथा और संवाद लिखे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'मुझसे दोस्ती करोगे' से की। फिल्म 'हम तुम' में पटकथा सह लेखक और कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करने के बाद यशराज फिल्म्स की फिल्म 'सलाम नमस्ते' से अपने करियर की शुरुआत की। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' देखने से पहले आइए जानते हैं, उनकी अब तक रिलीज फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा...