फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सिद्धांत सूर्यवंशी का निधन और 15 को होगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अक्षरा का नाम विवादों में भी कई बार आया है और अब पटना पुलिस ने अक्षरा को फरार घोषित कर दिया है। जी हां, अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन इसकी वजह क्या है? आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं। 

Bhojpuri: क्या फरार हैं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह? घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

विज्ञापन

3 of 11
siddhant veer suryavanshi - फोटो : अमर उजाला

टेलीविजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत का निधन वर्कआउट करते समय हुआ है। अभिनेता महज 46 साल के थे और इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का यूं अचानक जाना टीवी जगत के लिए हैरान कर देने वाली खबर है। यह लंबे समय से इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और कई कलाकारों के साथ उनका संबंध अच्छा था।  

Siddhant Veer Suryavanshi: वर्कआउट के दौरान सिद्धांत सूर्यवंशी का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

4 of 11
डंकी, पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेलुगू के साथ साथ हिंदी में भी सुपरहिट रही फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी यूनिट ने विदेश में डेरा डाल दिया है। जी हां, ये फिल्म इस बार देसी जंगलों में शूट नहीं होगी। फिल्म की यूनिट के साथ इसके हीरो अल्लू अर्जुन का संगम रविवार को होने वाला है और फिल्म की जो रिलीज डेट सोची गई है, वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए नया खतरा बनती दिख रही है। फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी है और इसी दिन शाह रुख खान की फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला शेड्यूल कहां शुरू हो रहा है, आइए जानते हैं।

Pushpa The Rule: शाहरुख खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर नया खतरा, ‘पुष्पा 2’ को इस दिन रिलीज करने की तैयारी

विज्ञापन

5 of 11
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और अभिनेता गुरमीत के घर खुशखबरी आई है। दरसअल, अभिनेत्री सात महीने के बाद दूसरी बार मां बन गई हैं। शुक्रवार को देबिना ने नन्ही परी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी गुरमीत ने अपने फैंस के साथ साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। अभिनेता ने लिखा, "हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। हम एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। ऐसे समय में हम आपसे थोड़ी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। अपना आशीर्वाद बनाए रखें और अपना प्यार बरसाते रहें।"

खुशखबरी: सात महीने बाद दूसरी बार मां बनी देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी के घर हुआ नन्ही राजकुमारी का जन्म
 
विज्ञापन

6 of 11
एन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म एन एक्शन हीरो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आयुष्मान के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की बेताबी को कम करते हुए फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। 

An Action Hero Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी, एक्शन मोड में धांसू लगे अभिनेता

विज्ञापन

7 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सुकेश के साथ रिश्ते के कारण श्रीलंकन ब्यूटी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कस चुका है। पिछले काफी समय से उनसे लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। जहां पहले उनकी बेल पर फैसला आज आने वाला था, वहीं अब सामने आया है की यह 15 तारीख को आएगा। अब 15 नवंबर को महाठग और जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुना सुनाएगी।

Jacqueline Fernandez: कोर्ट 15 तारीख को सुनाएगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?

8 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली कंगना रणौत पिछले काफी समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। जब से ट्विटर की कमान टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने संभालली है, तभी से लगातार कंगना इसकी तारीफ कर रही हैं। एलन मस्क के आने से कंगना की ट्विटर पर वापसी की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके कारण उनके फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में कंगना रणौत और उनके फैंस जहां ट्विटर की तारीफों के पुल बांध रही हैं, वहीं इसी बीच अब अभिनेत्री ने 'इंस्टाग्राम' के लिए कुछ ऐसा बोल दिया है जो हैरान कर देने वाला है।

Kangana Ranaut: ट्विटर की तारीफ करने के बाद इंस्टाग्राम की बुराई पर उतरीं कंगना, सोशल साइट को कहा 'डम्ब'



 

9 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की दुनिया से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आई। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने महज 46 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्कआउट के दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। 

Siddhaanth Vir Surryavanshi: सिद्धांत के निधन से सदमे में विवेक अग्निहोत्री, हाइपर जिमिंग पर कह दी यह बड़ी बात

10 of 11
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' के 16वें सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा हो रहा है। गुरुवार के एपिसोड में दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई हुई। शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच की लड़ाई ने सारी हदें पार कर दीं। दोनों के बीच लड़ाई एक टिशू पेपर पर शुरू हुई थी जो आगे मारपीट तक पहुंचने वाली थी। अर्चना ने शिव ठाकरे का गला पकड़ लिया था, जिसके बाद शिव का गुस्सा भी फूट पड़ा। इस पूरे बवाल के बाद अर्चना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं, अब 'शुक्रवार के वार' में यह मुद्दा उठने वाला है, जिसका प्रोमो सामने आ गया है। 

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को उकसाने के लिए शिव ठाकरे ने खेला बड़ा गेम? सलमान खान बताएंगे सारी हकीकत

विज्ञापन

11 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सालों से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की कास्टिंग को लेकर सवाल उठ रहे थे। अफवाह यह भी थी कि इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन भी नजर आ सकते हैं। अब इस खबर पर पहली दो फिल्मों में बाबू राव का किरदार निभा चुके परेश रावल ने पुष्टि की है कि युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का हिस्सा बनेंगे।

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में एंट्री करेंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि, अक्षय को करेंगे रिप्लेस?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें