फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता की वजह से अनन्या पांडे हुई थीं ट्रोल, नेपोटिज्म वाले बयान पर अब कही ये बात

Sun, 29 Mar 2020 11:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
siddhant chaturvedi - फोटो : amar ujala
'गली ब्वॉय' फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर छा गए। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उनके अभिनय की तारीफ की थी। सिद्धांत के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। इस बीच हाल में वो नेपोटिज्म पर बयान देकर चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
siddhant chaturvedi - फोटो : social media
सिद्धांत एक इंटरव्यू के दौरान जब ये बोल रहे थे उस वक्त उनके साथ अनन्या पांडे भी थीं। सिद्धांत ने कहा था कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत की इसी बात ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस दौरान अनन्या पांडे को काफी ट्रोल किया गया। अब इस पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि इंटरनेट की वजह से ऐसा हुआ। उस दौरान हुई बात का एक छोटा सा हिस्सा चलाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Siddhant Chaturvedi - फोटो : instagram
सिद्धांत ने कहा कि 'वहां नेपोटिज्म पर बात हो रही थी और मैं बोलने के लिए आखिरी था। वो इसलिए हो गया क्योंकि मुझसे पहले उसने (अनन्या पांडे) अपनी बात रखी थी। मैं सारी बातों का एक सार कह रहा था। इस वजह से मेरा बयान ऐसा सुनने में लगा। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया का इसमें बड़ा हाथ है। इस पर मीम्स बनाए गए। असल में मेरे  कहने का वैसा मतलब नहीं था जैसा लिया गया।' बता दें कि सिद्धांत ने 'स्टारी नाइट्स जेन वाय' के एक एपिसोड में ये बातें कहीं। 

4 of 5
ananya pandey - फोटो : insatgram
इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर बोलकर अनन्या पांडे काफी ट्रोल हुई थीं। अनन्या ने कहा था कि 'यह सब देखने में काफी अच्छा लगता है कि मुझे सब आसानी से मिल गया। मैं हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती थी। लोग कहते हैं हमें ज्यादा तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। हमें स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन ऐसा नही है। हां मैं भागयशाली हूं कि मैं चंकी पांडे की बेटी हूं। मेरे पिता ने कभी धर्मा फिल्म के साथ काम नहीं किया। उन्हें कभी कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया। सबकी अपनी जर्नी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mulgi Shravari, Siddhant Chaturvedi - फोटो : amar ujala mumbai
अनन्या अपनी बात रख ही रही होती हैं कि तभी उनके साथ बैठे सिद्धांत चतुर्वेदी कहते हैं, 'हां सबकी अपनी अलग जर्नी है। बस फर्क इतना है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है।' फिल्मों की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाले हैं।

दूरदर्शन पर 'सिंघम' अभिनेत्री ने देखी रामायण और महाभारत, सोशल मीडिया पर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें