फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 किरदारों ने किया साबित, जगदीप का नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है

Sun, 29 Mar 2020 10:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Jagdeep - फोटो : file photo
अभिनय के क्षेत्र में बचपन से ही निर्माताओं की पसंदीदा रहे जगदीप उर्फ सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी का नाम बहुत बड़ा है। बहुत कम ऐसे कलाकार रहे हैं जिसे बिमल रॉय जैसे महान निर्देशक ने अपनी फिल्म में काम करने के लिए खुद बुलाया हो। कॉमेडी में तो जगदीप ने खुद को ऐसे स्थापित कर दिया है कि उनकी जगह शायद ही कोई ले पाए। ये उन कलाकारों में से एक हैं जो फिल्म में सहायक कलाकार का किरदार निभाकर देश के प्रधानमंत्री से पुरस्कृत हुए हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके उनके ऐसे किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन्हें देखकर आपकी यादें ताजा हो जाएंगी।  
विज्ञापन

2 of 11
Jagdeep - फोटो : file photo
किरदार : लालू उस्ताद
फिल्म : दो बीघा जमीन (1953)

उस समय जगदीप एक बाल कलाकार के रूप में काम करते थे। निर्देशक बिमल रॉय ने फणि मजुमदार की फिल्म धोबी डॉक्टर में उन्हें रोते हुए देखा। वहीं से बिमल रॉय ने जगदीप को पसंद किया, और अपनी इस फिल्म में एक जूते पोलिश करने वाले का किरदार दिया। यह एक कॉमेडी किरदार था, जिसमें जगदीप लोगों को चुटीले संवाद बोलकर जूते पोलिश करवाने के लिए बुलाते हैं। साथ ही अपनी बिरादरी वालों पर रौब भी जमाते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
Aar Paar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : इलाइची
फिल्म : आर पार (1954)

अजीब से नाम से ही अंदाजा हो गया होगा कि जगदीप ने इसमें भी एक कॉमेडियन का किरदार ही किया है। गुरु दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जगदीप ने गुरु दत्त के ही पार्टनर का किरदार निभाया है। शुरुआत से लेकर अंत तक दोनों एक साथ रहते हैं। उनके किरदार की खास बात यह है कि गुरु दत्त पूरे वयस्क हैं, और जगदीप एक बालक। फिर भी बुजुर्गों जैसी बात करते हैं। यही बात उनके किरदार को बड़ा बनाती है।  

4 of 11
हम पंछी एक डाल के - फोटो : मुंबई, अमर उजाला
किरदार : महमूद
फिल्म : हम पंछी एक डाल के (1957)

बच्चों के बेहतरीन काम की वजह से सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का फिल्मफेयर जीतने वाली इस फिल्म में जगदीप ने मुख्य किरदार राजेंद्र मेहरा (मास्टर रोमी) के सहपाठी का किरदार निभाया है। कई और दोस्तों के साथ मिलकर राजेंद्र और महमूद (जगदीप) बाहर घूमने चले जाते हैं। राजेंद्र घर से रूठकर आया था, तो महमूद ऐसा दोस्त था जो उसे बुजुर्गों की तरह समझाया करता था। इस किरदार के लिए जगदीप की बहुत तारीफ हुई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें खुद पुरस्कृत भी किया था।  
विज्ञापन

5 of 11
Jagdeep in Sholay film - फोटो : file photo
किरदार : सूरमा भोपाली
फिल्म : शोले (1975)

रमेश सिप्पी की प्रतिष्ठित फिल्म 'शोले' का तो हर किरदार लोगों को जुबानी याद हैं। यहां से ही जगदीप को सूरमा भोपाली के नाम से ही जाना जाने लगा था। बहुत से लोगों को शायद आज भी नहीं पता होगा कि सूरमा भोपाली का असली नाम जगदीप है। फिल्म में एक फेंकू लकड़ी बेचने वाले के रूप में जगदीप के किस्से सुनने बहुत से लोग जमा रहते हैं। वह डींगें हांकते रहते हैं, और लोग सुनते रहते हैं। जगदीप का यह रूप लोगों की बहुत पसंद आया।
विज्ञापन

6 of 11
Jagdeep - फोटो : file photo
किरदार : मच्छर सिंह (डकैत)
फिल्म : पुराना मंदिर (1984)

उस समय की डरावनी फिल्में जिन्हें देखना पसंद हैं, उन्होंने ये फिल्म तो जरूर देखी होगी। हॉरर फिल्म में भूत को मारने वाला हीरो होता है, लेकिन इस फिल्म में तो जगदीप ही नजर आते है। हॉरर फिल्म में इस तरह की कॉमेडी की उम्मीद सिर्फ जगदीप से ही की जा सकती है। गब्बर सिंह से प्रेरित डकैत के रूप में जगदीप दर्शकों को पूरा हंसी का डोज देते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Jagdeep - फोटो : twitter
किरदार : सूरमा भोपाली
फिल्म : सूरमा भोपाली (1988)

अपने शोले के किरदार सूरमा भोपाली से जगदीप इतने प्रभावित थे कि उन्होंने इसको लेकर अपने निर्देशन में एक अलग फिल्म ही बना डाली। इसमें उन्होंने खुद को मुख्य किरदार के रूप में सामने रखा। जगदीप को इस फिल्म के लिए खरीदार भी नहीं मिले, लेकिन फिर भी जगदीप बहुत संतोष में थे। उन्होंने इस फिल्म को जबरदस्ती बेचने के कोई बाजारू हथकंडा भी नहीं अपनाया।  

8 of 11
nigahen - फोटो : file photo
किरदार : मुंशी जी
फिल्म : निगाहें (1989)

अलौकिक शक्तियों से प्रेरित इस फिल्म में लोग सनी देओल और श्रीदेवी को देखते हैं। लेकिन मामूली सी जो हंसी इस फिल्म में लोगों के चेहरों पर आती है, वह फिल्म के मुंशी जी यानी जगदीप की वजह से आती है। फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी के यहां एक खानदानी नौकर का किरदार निभाया है, जो उनके परिवार की वर्षों से देख-रेख कर रहा है। उस जमाने में वह गुजरे जमाने की बातें करते हुए बहुत मजाकिया लगते हैं। उनका अभिनय भी निराला ही है।

9 of 11
andaaz apna apna - फोटो : social media
किरदार : बांकेलाल भोपाली
फिल्म : अंदाज अपना अपना (1994)

कॉमेडी के लिए मशहूर इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई। सलमान के पिता के रूप में जगदीप उनकी खूब खिंचाई करते हैं। बाप बेटे की प्यारी नोंक झोंक से दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है, जोकि आजकल की फिल्मों में तो शायद ही देखने को मिले। वे अपने बेटे को सुधारने और सही रास्ते पर चलने की सलाह देते हुए नजर आते हैं।

10 of 11
China Gate - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : सूबेदार रमैया
फिल्म : चाइना गेट (1998)

कुछ बुजुर्ग हो चुके लोगों की टोली जब फिल्म के मुख्य विलेन जगीरा को मारने निकलती है, तो उस टोली का हिस्सा सूबेदार रमैया यानी जगदीप भी होते हैं। फिल्म में वे दिखते जरूर डरपोक हैं लेकिन उनकी शहादत बहुत बहादुरी से होती है। अपने दोस्त की जान बचाते हुए वे अपनी जान दे देते हैं। अमरीश पुरी, डैनी डेन्जोंगपा, नसीरुद्दीन शाह जैसे शानदार कलाकरों के साथ जगदीप भी पूरी छाप छोड़ते हैं।  
विज्ञापन

11 of 11
Bombay To Goa - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : लतीफ खेड़का
फिल्म : बॉम्बे टू गोआ (2007)

आता चक्की के मालिक लतीफ खेड़का जब अपनी खोई हुई बेटी की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं, तो कॉमेडी भरपूर होती है। वे अपनी बेटी की ऐसी फोटो थानेदार के सामने पेश करते हैं, कि उसमें उसका चेहरा ही नहीं दिख रहा होता है। सभी में बुर्का पहना होता है। उस छोटे से सीन से भी वे लोगों की नजर में आ जाते हैं। वे कलाकार ही इतने कमाल के हैं।  

अभिनय छोड़ नर्स बन गईं ये अभिनेत्री, कोरोना से पीड़ित लोगों की ऐसे कर रहीं सेवा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें