फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhant-Navya: मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे नव्या-सिद्धांत, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 05 Jun 2023 07:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social media
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों में सक्रिय न हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते काफी समय से नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच डेटिंग की खबरें चल रही हैं। हालांकि, इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन दोनों को कई मौकों पर एक साथ जरूर देखा गया है। 
Shahid Kapoor: शादी से पहले शाहिद के घर में थीं सिर्फ दो चम्मच और एक प्लेट? मीरा ने कही थी यह बात
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social media
हाल ही में नव्या और सिद्धांत एक बार फिर एक साथ नजर आए। गोवा से लौटते वक्त दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक साथ हवाईअड्डे से बाहर निकलते दिख रहे हैं। 
Adipurush: तिरुपति में होगा आदिपुरुष का भव्य प्री-रिलीज इवेंट, बाइक से यात्रा कर पहुंचे म्यूजिक डायरेक्टर अतुल
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में सिद्धांत को सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में देखा जा सकता है। वहीं, नव्या वाइट टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक पैपराजी अकाउंट की तरफ से शेयर किया गया है। 
Naseeruddin Shah: ISRO चीफ पर नसीरुद्दीन शाह ने लगाए दुष्प्रचार के आरोप, बोले- अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा भारत
 
 
 

4 of 5
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नव्या और सिद्धांत को कई बार एक साथ कैमरे में कैद किया जा चुका है। पिछले साल निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में दोनों को एक साथ कार में जाते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों को एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा जा चुका है। 
Sara Ali Khan: भाई और मां के साथ 'जरा हटके जरा बचके' देखने पहुंचीं सारा, साझा की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत को गली ब्वॉय से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों काम किया। हाल ही में वह कटरीना कैफ के साथ फोन बूथ में नजर आए थे। वहीं, नव्या नवेली फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह एक पॉडकास्ट शो व्हाट द हेल नव्या को होस्ट कर चुकी हैं।
Bhola Shankar: भोला शंकर के पहले गाने का लिरिकल वीडियो हुआ आउट, स्टाइलिश अवतार में नजर आए मेगास्टार चिरंजीवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें