शाहिद कपूर और मीरा राजपूत फैंस के पसंदीदा बॉलीवुड कपल्स में शुमार हैं। दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है और अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। मीरा से शादी के बाद शाहिद की जिंदगी में नए रंग भर गए और पहले से कहीं ज्यादा खुशहाल है। एक्टर ने हाल ही में अपनी शादी से पहले की जिंदगी पर बात की और बताया कि तब उनके घर की हालत देखकर मीरा भी हैरान रह गई थीं।