फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhant Chaturvedi Navya Naveli: फिर साथ स्पॉट हुए सिद्धांत-नव्या? कैमरे से बचती नजर आईं बिग बी की नातिन

Sun, 10 Jul 2022 12:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और 'गली बॉय' फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी अभी अपने अफेयर को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मगर, फिल्मी गलियारों में इस बात के चर्चे हैं कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। अब एक हालिया जानकारी ने इस बात को और ज्यादा हवा दे दी है। दरअसल, एक बार फिर दोनों साथ नजर आए। हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी कैमरे की नजर से बचने में नव्या नवेली नाकाम रहीं और इन दोनों की सारी पोल-पट्टी खुल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी बांद्रा में एक प्रोड्यूसर से मिलने उनके ऑफिस गए थे। पैपराजी हमेशा की तरह उन्हें फॉलो करने लगे। अचानक सिद्धांत की कार ऑफिस के बाहर रुकी। तभी फोटोग्राफर्स ने देखा कि कार की बैक सीट पर कोई और भी बैठा है। जब कैमरे से फोकस किया गया तो बैक सीट पर बैठा शख्स चेहरा छिपाता नजर आया। मगर, जैसे की कैमरा पर्सन ने एक के बाद एक तस्वीरें क्लिक करनी शुरू कीं और कार के शीशे पर फ्लैश लाइट पड़ी तो सारी सच्चाईं साफ हो गई। पता चला कि कार की सीट पर कोई अजनबी शख्स नहीं, बल्कि बिग बी की नातिन नव्या नवेली बैठी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले कि कोई उनकी ऑफिशियल तस्वीर क्लिक कर पाता, पिछली सीट पर बैठीं नव्या सीट के पीछे दुबकती नजर आईं और उन्होंने कपड़े से अपना चेहरा भी कवर कर लिया। जैसे ही सिद्धांत कार में बैठे ड्राइवर ने तेजी से कार आगे बढ़ा दी। 
विज्ञापन

4 of 4
नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस लंबे वक्त से इन दोनों के रिलेशनशिप के कयास लगा रहे हैं। ऐसे में यह वाकया आग में घी का काम कर सकता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले दोनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी साथ नजर आए थे। तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन दोनों इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि लोगों की नजरों से कैसे बचा जाए। इन दिनों सिद्धांत और नव्या इशारों-इशारों में सोशल मीडिया पर बातें भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें