फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Taneja Arrested: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग मनाया जन्मदिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 12:23 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौरव तनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा को फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। गौरव तनेजा नोएडा के 51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे अफरा तफरी मचने के साथ ही जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद पुलिस ने  यूट्यूबर को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 4
मेट्रो स्टेशन के बाहर लगी भीड़ - फोटो : ANI
दरअसल, गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि वह मेट्रो स्टेशन पर फैंस के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के बाहर फैंस की भारी भीड़ लग गई। गौरव के आते ही भीड़ बेकाकू हो गई, जिस वजह से मेट्रो के स्टाफ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया और गौरव तनेजा को हिरासत में ले लिया। गौरव तनेजा पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है और धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
गौरव तनेजा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गौरव तनेजा की पत्नी ऋतु राठी ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा था कि जन्मदिन मनाने के लिए वह 1:30 बजे फैंस से मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि मेट्रो की गाइडलाइंस के अनुसार ज्यादा लोगों को नहीं इक्ठा कर सकते, लेकिन सबसे मिलेंगे जरूर। अकेले कर रही हूं सब, कोई भूल हो जाए तो माफ कर देना दोस्तों और अपना प्यार देते रहना। इसके बाद एक और स्टोरी लगाकर कहा कि निजी कारणों की वजह से गौरव के बर्थडे सेलिब्रेशन को कैंसिल करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन

4 of 4
गौरव तनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गौरव तनेजा का सोशल मीडिया पर फ्लाइंग बीस्ट नाम से अकाउंट है और उन्हें इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं यूट्यूब पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और वह भारत के सबसे फेमस यूट्यूबर हैं। गैरव के तीन यूट्यूब चैन हैं, फ्लाइंग बीस्ट, फिट मसल्स टीवी और रसभरी के पापा। ऐसे में गौरव की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें