बिग बॉस फेम श्वेता तिवारी टेलीविजन जगत का जाना-माना चेहरा हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों पर असफल शादियों के प्रभाव को लेकर खुलकर बात की है। दरअसल, श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं और दोनों ही शादियां असफल रहीं। उन्होंने 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की और दूसरी बार 2013 में अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चली।