फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी के पहले पति को हुई बेटी की फिक्र, सौतेले पिता के मारपीट करने पर दिया ये बयान

Tue, 13 Aug 2019 11:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Raja Chaudhary - फोटो : Social Media
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। अब इस मामले पर श्वेता तिवारी के पहले पति और पलक के पिता राजा चौधरी का बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 6
राजा चौधरी
बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक जब इस बारे में राजा चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस बात से काफी परेशान हो गए हैं। राजा ने कहा- मुझे मीडिया के माध्यम से ही इस बारे में जानकारी मिली।'
विज्ञापन

3 of 6
बेटी के साथ राजा चौधरी व श्वेता तिवारी
राजा ने कहा- मैं अपनी बेटी पलक के संपर्क में हूं, आज सुबह ही मेरी बात हुई। उसने कहा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है , मै ठीक हूं। एक पिता के तौर पर मेरे लिए यह बहुत परेशान करने वाली बात है।'

सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

4 of 6
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli - फोटो : social media
श्वेता अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को श्वेता पति राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधी। 2 साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन

5 of 6
Raja Chaudhary
साल 2001 में श्वेता तिवारी टीवी की बहू के रूप में काफी फेमस हो चुकी थीं। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raja Chaudhary - फोटो : Social Media
श्वेता जब 'बिग बॉस' सीजन 2 में हिस्सा लिया तो उन्होंने बताया था कि राजा अक्सर शराब के नशे में देर रात घर पहुंचते थे और बदतमीजी करते थे। श्वेता ने अपनी इस शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताई थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास मामला भी दर्ज कराया था। शादी के 9 साल बाद श्वेता तिवारी ने 2007 में राजा चौधरी से तलाक ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें