रिया चक्रवर्ती और मीतू सिंह
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty, PTI
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपों का सामना कर रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को कहा, मुझ पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। सब लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मुझे कई बार लगा कि मैं खुदकुशी कर लूं। सम्मान नहीं तो फिर जीने का क्या फायदा है। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में रिया ने कहा, जो जिंदा है उसे क्यों मारने की कोशिश की जा रही है और जो चले गए उनकी इज्जत क्यों नहीं हो रही है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना कि मैंने प्यार किया। मुझे क्या पता था कि इस आई लव यू शब्द की सजा मुझे अब तक इस तरह काटनी पड़ेगी। मैं उन सबके के लिए लड़ाई लड़ूंगी, जिन्हें प्यार की सजा मिली। सबकी तरह मैं भी जानना चाहती हूं कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की। सुशांत से खुदकुशी नहीं, बल्कि जिंदगी को लेकर बातचीत होती थी। 8 से 14 जून के बीच की सच्चाई बाहर आनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस हफ्ते ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन मीतू सिंह पर उठाए सवाल, बोलीं- भाई की तबीयत खराब थी तो अकेला छोड़कर क्यों गईं?