फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर सुशांत की बहन का पलटवार, बोलीं- अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी

Fri, 28 Aug 2020 06:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/shwetasinghkirti, instagram/rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर सवाल उठाए। रिया ने कहा कि अपने पिता के साथ सुशांत के संबंध अच्छे नहीं थे। इसके अलावा रिया ने कहा कि सुशांत ने बहन ने मेरा शारीरिक उत्पीड़न किया। ऐसे ही तमाम आरोपों पर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती को जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
श्वेता सिंह कीर्ति ट्वीट किया, 'काश, भाई उस लड़की से कभी न मिले होते। किसी को उसकी मर्जी के बिना गले ड्रग्स देना और फिर उसे समझाना कि तुम ठीक नहीं हो, उसे मनोचिकित्सकों के पास ले जाना, ये किस स्तर का हेरफेर है। तुम अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी।'


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
अगले ट्वीट में श्वेता ने लिखा, 'रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई को प्यार नहीं करते। हां ठीक है, इसी वजह से मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला की भाई चंडीगढ़ जा रहा है और वह ठीक नहीं है। मुझे अपना व्यवसाय रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा। दुख की बात यह थी कि जब मैं वहां पहुंची अपने भाई से मिल भी नहीं पाई। भाई पहले ही चंडीगढ़ से चला गया था क्योंकि रिया के लगातार कॉल आ रहे थे और कुछ काम की वजह से। परिवार उसके साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।' वहीं, अन्य ट्वीट में श्वेता ने लिखा कि जब सुशांत चंडीगढ़ में रिया ने 2-3 दिन में लगातार 25 कॉल किए, क्यों? ऐसी क्या एमरजेंसी थी?
 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या कहा था रिया ने?
रिया चक्रवर्ती ने एक पार्टी का जिक्र करते हुए कहा, 'एक पार्टी में मैं सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया ने कहा, 'सुशांत के अपने परिवार के साथ शुरू से ही खराब रिश्ते थे। कम उम्र में सुशांत के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। मेरे सुशांत की जिंदगी में जाने से पहले तक वह पांच साल से अपने पिता से नहीं मिले थे। यहां तक कि मुझे पता नहीं था कि सुशांत की एक बहन मुंबई में भी थी। उनकी बहनें लोग सुशांत सिंह राजपूत से मिलने आते थे और एक दिन भी नहीं रुकते थे। एक बार वॉटर रिसॉर्ट में परिवार वाले सुशांत से मिलने आए थे, लेकिन अचानक छोड़कर चले गए।'

कोलकाता कॉलेज की मेरिट लिस्ट में सनी लियोन का नाम शीर्ष पर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें