फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन ने बताया क्यों लड़कियों पर सख्ती करना है जरूरी, कहा- यह दुनिया महिलाओं के लिए...

Sun, 05 Mar 2023 05:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के शहंशाह  अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन अक्सर किसी न किसी इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में, नव्या ने पेरेंटिंग पर बात करते हुए बच्चों की परवरिश के बारे में कुछ बातों का खुलासा किया और बताया है कि कब बच्चों पर सख्ती करनी चाहिए।श्वेता फैशन लाइन और एमएक्सएस वर्ल्ड की मालकिन हैं। अपने पति निखिल से अलग होकर श्वेता अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता हाल ही में, एक इंटरव्यू का हिस्सा बनी, जिसमें उनसे पेरेंटिंग से जुड़े कई सारे सवाल पूछे गए। इस इंटरव्यू को बरखा दत्त होस्ट कर रही थीं। बरखा ने श्वेता से सवाल किया कि क्या वह अपने बेटे अगस्त्य की तुलना में अपनी बेटी नव्या पर अधिक सख्ती करती हैं। इस पर वह तुरंत मान गईं और इसके पीछे का कारण बताया। श्वेता ने कहा,  'मैं नव्या पर सख्त रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह दुनिया महिलाओं के लिए आसान नहीं है और आपको इतना मजबूत होना चाहिए और उतना ही अधिक सतर्क और सावधान रहना चाहिए। 

Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : instagram:amitabhbachchan

श्वेता ने आगे कहा,  ‘मुझे लगता है कि अगस्त्य काफी मेच्योर है। नव्या थोड़ी भोली है और मैं कुछ खास दोस्तों और रिश्तों पर थोड़ा ज्यादा भरोसा नहीं करती हूं। । मैं चीजों के बारे में थोड़ी सावधान रहती हूं और उससे बात करती हूं। हां, लेकिन यह जरूर कहना चाहूंगी कि उसे अपनी जिंदगी जीने की आजादी है, जैसा वह चाहती है।’

 

4 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा श्वेता ने अपनी बेटी नव्या के साथ बेली पियर्सिंग को लेकर भी बात की और इस पर अपनी असहमति जताई। श्वेता ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया था कि एक बार बेली पियर्सिंग को लेकर उनकी नव्या से काफी बहस भी हो गई थी। नव्या ने उनसे बेली पियर्सिंग के लिए परमिशन मांगी थी और उनके मना करने के बाद भी नव्या ने इसे करवाया। हालांकि, बाद में मां की डांट खाने के बाद नव्या को इसे हटाना पड़ा था।

Ranbir Kapoor: आलिया के कारण श्रद्धा के साथ तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन नहीं कर रहे रणबीर? एक्टर ने बताया सच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navya Naveli Nanda - फोटो : social media

श्वेता और नव्या दोनों को ही अक्सर मीडिया में एक साथ स्पॉट किया जाता है। अभी कुछ दिनों पहले ही दोनों को कैंसर रोगियों की सहायता के लिए डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के सीपीएए के फैशन शो में देखा गया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों मां बेटी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी निजी जिंदगी की बातें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें