फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?

Sun, 05 Mar 2023 04:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, सारा अली, शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह सैफ अली खान की बेटी हैं, लेकिन उनको किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पटौदी खान की नवाबजादी ने सुशांत सिंह राजपूत सिंह संग बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ सिंबा में भी नजर आई थीं। अभिनेत्री अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को खूब प्रभावित करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरे साल 2020 के बारे में कुछ बातें की हैं, और उसे मनहूस भी बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान वैसे तो कई मुद्दों पर बात करती हैं। उनके प्यार के चर्चे और ब्रेकअप पर भी कई बार बात हुई है, लेकिन अब उन्होंने खुलकर अपने ब्रेकअप के बारे में बातें की हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि गुजरा साल 2020 उनके फिल्मी करियर और निजी जिंदगी के लिए बेहद मनहूस रहा। सारा ने कहा है कि 2020 की शुरुआत में उनका ब्रेकअप भी हुआ था। 

इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: आलिया के कारण श्रद्धा के साथ तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन नहीं कर रहे रणबीर? एक्टर ने बताया सच
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट शो में खूब बातें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा, साल 2020 उनके लिए सबसे खराब सालों में से एक रहा है। इसकी शुरुआत मेरे ब्रेकअप से हुई, इसके बाद फिल्मों का न चलना भी निराशाजनक रहा। इस साल का ज्यादातर समय इंटरनेट पर गुजरा, लव आज कल में खराब परफॉर्मेंस की वजह से मुझे ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। इसके आगे सारा ने कहा, कभी-कभी आपको लगता है कि आप इसके लायक हैं, जब सब कुछ बेहद खराब गुजरता है'।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर इतना कुछ झेला और देखा, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप दुखी हों, थके हुए, डरे हुए, घबराया हुआ, क्या फर्क पड़ता है, जब सोशल मीडिया पर 20 लोग इसे पढ़ रहे हैं और अपका गुस्सा ज्वालामुखी बनकर अंदर धधक रहा है, क्योंकि आप खुद इतने परेशान हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता'।

इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को देख बेकाबू फैन ने कर दी ऐसी हरकत, यूजर्स बोले- अगर कोई फीमेल स्टार होती तो?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले दिनों फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान इस बारे में खूब चर्चा थी कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर कुछ समय पहले क्रिकेटर शुभमन गिल संग भी अभिनेत्री का नाम जोड़ा जाने लगा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें