दीपिका पादुकोण के फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। ऐसे में दीपिका का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका रैंप वॉक के साथ ही साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में श्वेता बच्चन और जया बच्चन भी दीपिका के डांस पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।