फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कार को हुए नुकसान की भरपाई करने से मुकरी बीमा कंपनी, जॉन की हीरोइन ने सिखाया सबक

Sat, 07 Sep 2019 11:24 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonal Sehgal - फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लोगों की गाड़ियां बीच सड़क पर बंद हो गईं। इंजन में पानी चले जाने से मशहूर अभिनेत्री सोनल सहगल की गाड़ी का भी यही हाल हुआ। लेकिन, उनकी इश्योरेंस कंपनी ने उन्हें मुआवजा देने से मना कर दिया। इस पर अपने को स्टार रहे जॉन अब्राहम की फिल्मों की तरह सोनल चुप नहीं बैठी और बीमा कंपनी को सोशल मीडिया पर माफी मांगने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Sonal Sehgal - फोटो : amar ujala mumbai
सोनल बताती हैं कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बीच उनकी कार बीच रास्ते में बंद हो गई। ऐसा सड़कों पर घुटनों घुटनों तक पानी भर जाने की वजह से हुआ। कार वहां देर तक खड़ी रही तो पानी साइलेंसर और इंजन में भी चला गया। किसी तरह गाड़ी को क्रेन के जरिए नजदीकी वर्कशॉप तक लाया गया और मैकेनिक ने कार जांचने के बाद बताया कि पानी अंदर चले जाने के चलते कार का काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
Sonal Sehgal - फोटो : amar ujala mumbai
मैकेनिक की राय मिलने के बाद सोनल ने बीमा कंपनी रॉयल सुंदरम से संपर्क किया तो उन्हें वहां से टका सा जवाब दे दिया गया। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि का कहना था कि चूंकि सोनल ने अपनी गाड़ी मौके से हटा ली है और उसे खुलवा भी लिया है तो अब बीमा कंपनी पर उनकी कोई दावेदारी नहीं बनती। इस बारे में सोनल लगातार बीमा कंपनी को फोन करती रहीं लेकिन फिर कंपनी के कर्मचारियों ने उनके फोन ही उठाने बंद कर दिए।

4 of 5
Sonal Sehgal - फोटो : amar ujala mumbai
तमाम सोच विचार के बाद सोनल ने इस मुद्दे को सामाजिक मुद्दा बनाने का फैसला किया। सोनल के मुताबिक जब बीमा कंपनियां जानी पहचानी हस्तियों के साथ ऐसा कर सकती हैं तो फिर आम इंसान के साथ ये कैसा बर्ताव करती होंगी। अपने को स्टार जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते की तरह उन्होंने भी सच को अपना हथियार बनाने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर बीमा कंपनी के कारनामों की पोल खोलनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonal Sehgal - फोटो : amar ujala mumbai
जॉन अब्राहम के साथ फिल्म आशाएं कर चुकीं सोनल की अगली फिल्म लिहाफ इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में खूब चर्चाएं पा रही है। ऑस्कर विजेता निर्माता मार्क बैशेट की इस फिल्म से पहले सोनल मंटोस्तान और जाने कहां से आई है फिल्मों से भी खूब चर्चाएं पा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सोनल के इस मुद्दे के उठाते ही तमाम लोग उनके साथ आ गए और उन्हें बीमा कंपनी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना, वादाखिलाफी और उपभोक्ता मामलों के तहत मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। मामला तूल पकड़ता देख बीमा कंपनी को अपनी गलती का एहसास हुआ और अब जाकर कंपनी ने उनसे इस मामले में खुद संपर्क किया है।

पढ़ें: अर्जुन कपूर, करीना से लेकर कटरीना तक, देखिए कौन किस अंदाज में और किसके साथ हुआ स्पॉट?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें