फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill: सारा नहीं इस एक्ट्रेस पर आया है शुभमन गिल का दिल? सबके सामने किया स्वीकार!

Mon, 06 Mar 2023 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान-शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों गपशप गलियों में यह खबर काफी जोरों पर हैं कि भारतीय ओपनर शुभमन गिल एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। मगर, अब इन अफवाहों पर ब्रेक लग गया है! हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शुभमन गिल ने अपने क्रश का खुलासा किया है। मगर, अफसोस कि सारा अली खान का नाम दूर-दूर तक नहीं है। क्रिकेटर ने साउथ की एक्ट्रेस का नाम लिया है। कौन है वह? जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : https://www.instagram.com/rashmika_mandanna/
शुभमन गिल ने जिस एक्ट्रेस को अपना क्रश बताया है वह कोई और नहीं, बल्कि रश्मिका मंदाना हैं। बता दें कि पिछले काफी वक्त से सारा अली खान का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है। बीते वर्ष अक्तूबर में जब दोनों एक ही होटल में देखे गए तो इनके अफेयर की अफवाहों को और जोर मिला। कई मौकों पर शुभमन को सारा अली का नाम लेकर मजाक में छेड़ा भी गया।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शुभमन गिल से उनकी क्रश का नाम पूछा गया। इस पर क्रिकेटर जोर से हंसे और उन्होंने इस सवाल को टालने की पूरी कोशिश की। बाद में काफी झिझकते हुए उन्होंने 'नेशनल क्रश' कही जाने वाली रश्मिका मंदाना का नाम लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल ने कहा कि उन्हें रश्मिका पर क्रश है।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने साझा किया रणबीर के साथ काम करने का अनुभव, एक्टर की तारीफ में कही यह बात

4 of 5
सारा अली खान और शुभमन गिल - फोटो : social media
शुभमन गिल के इस कमेंट पर रश्मिका मंदाना की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखना दिलचस्प होगा कि वह क्या जवाब देती हैं? बता दें कि वैसे इससे पहले शुभमन गिल, सारा के साथ डेटिंग की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस का नाम पूछा गया तो गिल ने सारा का नाम लिया। जब उनसे पूछा गया कि 'क्या आप सारा को डेट कर रहे हैं?' इस पर उन्होंने कहा था, 'हो सकता है।'
Bholaa Trailer Launch: अजय देवगन को मिला मास महाराजा का खिताब, ‘भोला’ के ट्रेलर लॉन्च पर उमड़े हजारों फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान सारा अली खान भी अपनी लव लाइफ पर बोलती नजर आईं। एक्ट्रेस अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ इस बातचीत में शामिल हुई थीं, जहां दोनों से प्यार में की गईं सबसे क्रेजी बातों के बारे में पूछा गया। इस पर सारा ने कहा, 'वह अभी तक लव वाले पार्ट पर पहुंची नहीं हैं।' सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 31 मार्च 2023 को स्ट्रीम होगी।
TMKOC: पुराने मेहता साहब ने शो छोड़ने की बताई वजह, कहा- कोई प्रोड्यूसर किसी एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें