फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मां सारिका और पापा कमल हासन के तलाक से खुश थीं श्रुति हासन, ये थी वजह

Tue, 25 May 2021 10:22 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन, श्रुति हासन और सारिका
एक्ट्रेस श्रुति हासन ने ना सिर्फ साउथ फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा श्रुति अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं और अपने निजी मामले पर भी वे खुलकर बात करती हैं। श्रुति साउथ सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। ऐसे तो एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक को लेकर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने पैरेंट्स के तलाक पर खुश थी और उन्हें आज तक उनके इस फैसले पर गर्व होता है। श्रुति हासन ने ऐसा क्यों कहा और इसके अलावा उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे क्या बातें कीं, ये सब हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रुति हासन, कमल हासन
हाल ही में एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में श्रुति हासन ने कहा कि, 'वो खुश हैं कि मेरे माता-पिता ने अलग होने का फैसला किया क्योंकि अगर दो लोग एक साथ नहीं रह पा रहे हैं तो उन्हें जबरदस्ती ऐसा करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
श्रुति हासन
श्रुती आगे कहती हैं, 'मैं अपने पिता से ज्यादा क्लोज हूं और मां भी मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। मैं उनके लिए एक्साइटेड थी। मैं खुश थी कि वो अलग हो गए। दोनों ही अलग-अलग तरीके से बेहतरीन इंसान हैं।'

4 of 5
कमल हासन और सारिका
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जब दोनों अलग हुए जब मैं बहुत छोटी थी और ये बहुत सिंपल था कि वो दोनों साथ रहने के बजाए अलग-अलग होकर बहुत खुश थे।' बता दें, श्रुति हासन के माता-पिता कमल हासन और सारिका शादी के 16 सालों बाद अलग हो गए थे। उनकी शादी 1988 में हुई थी और 2004 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। उस दौरान उनकी दो बेटियां थीं, श्रुति 16 साल की थीं और अक्षरा हासन तो उनसे भी छोटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रुति हासन
हिंदी फिल्मों में एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन ने साल 2009 में फिल्म 'लक' से बॉलिवुड में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'डी-डे','रमिया वस्तावइया', 'गब्बर इज बैक', 'वेलकम बैक' जैसी कई फिल्मों में काम किया। श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म 'वकील साब' में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें