इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में चर्चा का विषय बनी रही एक भारतीय फिल्म से श्रुति हासन को बाहर हो गई हैं। उनकी जगह टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने ले ली है। ये फिल्ममेकर सुंदर सी की एपिक फिल्म संघमित्रा है। आपको बता दें कि इसमें सबसे पहले श्रुति हासन को साइन किया गया था, लेकिन कई कारणों के चलते उन्हें इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
2 of 4
अब संघमित्रा के रूप में दिशा पटानी नजर आएंगी। वैसे सूत्रों की मानें तो श्रुति खुद भी इस प्रोजेक्ट से खुश नहीं थीं और बाहर होना चाहती थीं। कई लोग तो ऐसा भी कह रहे हैं कि श्रुति ने खुद इस फिल्म को छोड़ दिया है और उनकी जगह दिशा को हीरोइन बनने का मौका मिला है।
विज्ञापन
3 of 4
हालांकि इस प्रोजेक्ट के लॉन्च के बाद इसने कान फिल्म फेस्टिवल में खासी सराहना बटोरी थी। वहीं श्रुति हासन के स्पोक्सपर्सन के अनुसार, प्रॉपर स्क्रिप्ट और शेड्यूल श्रुति को न दिए जाने के कारण वो इस फिल्म से अलग हुई हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा और दिशा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आती हैं तो ये उनकी पहली तमिल फिल्म होगी।
संघमित्रा दो भागों में बनाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसका पहला हिस्सा अगले साल रिलीज हो जाएगा। इस फिल्म के लिए म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और अवॉर्ड विनिंग प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल को साइन किया गया है।