देशभर में 'भाई दूज' का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है ऐसे में फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर ने सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट कर दिया जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गए।
पढ़ें- 'सीक्रेट सुपरस्टार' में खुद स्टार क्यों नहीं बने आमिर खान, खुल गया राज
विज्ञापन
2 of 4
शिरीष कुंदर
शिरीष 'भाई दूज' के मौके पर लोगों को ट्विटर पर बधाई दे रहे थे इसी बीच उन्होंने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिसे देख लोगों को गुस्सा उन पर फूट पड़ा। शिरीष ने ट्विटर पर 'हैप्पी भाई दूज' लिखकर दाऊद इब्राहिम की एक तस्वीर पोस्ट कर दी थी जिसकी वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए और उनकी जमकर लताड़ लगाई।
पढ़ें- Big Boss 11: अखाड़े में अर्शी ने किया कुछ ऐसा जिसे देख हिना ने उठाया ये खतरनाक कदम!
विज्ञापन
3 of 4
शिरीष कुंदर
कुंदर के इस पोस्ट पर रमेश नाम के शख्स ने लिखा 'तेरा सेन्स ऑफ ह्यूमर तेरी घटिया फिल्मों की ही तरह है' तो वहीं सुचेता शर्मा ने लिखा कि' ये जो भी है फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़ा हुआ है, वो लोग ही इसे भाई कह सकते हैं ये हम सबके लिए सिर्फ और सिर्फ एक अपराधी है।'
पढ़ें- इस एक्ट्रेस के साथ भी बेडरूम में जबरदस्ती कर चुका है यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोड्यूसर
आपको बता दें दिवाली के ठीक दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है जिसमें बहनें भाइयों को टीका करती है। शिरीष कुंदर के इस तरह के पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई जिसकी वजह से वो ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए।
Happy #BhaiDooj. pic.twitter.com/5rSbYG49N9
— Shirish Kunder (@ShirishKunder) October 21, 2017