फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shresta Iyer: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा का दमदार डांस, 'एग्रीमेंट करले' गाना जमकर बटोर रहा सुर्खियां

Sun, 23 Feb 2025 05:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shresta Iyer: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने अपने डांस और परफॉर्मेंस से 'सरकारी बच्चा' फिल्म के गाने 'एग्रीमेंट करले' में धूम मचा दी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी बच्चा - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'सरकारी बच्चा' का गाना 'एग्रीमेंट करले' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने इस गाने को रिलीज किया था। गाने में भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा है। गाने में श्रेष्ठा अय्यर के डाइनमिक डांस मूव्स को रुसलान मुमताज और आन्या तिवारी के साथ दिखाया गया है।
Anubhav Sinha Exclusive: मेरी अधिकतर फिल्मों की कहानियां अखबारों से आई हैं, हमें घूमफिरकर किताबों पर ही आना है
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी बच्चा - फोटो : यूट्यूब
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिल्म 'सरकारी बच्चा' 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जो एक युवा जोड़े की प्रेम कहानी के मजेदार पहलुओं को दिखाती है। फिल्म में सरकारी नौकरी पाने के समाजिक दबावों को खास अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है। 
Honey Singh: यूपी-बिहार में छाए हनी सिंह, 24 घंटे में नया गाना हुआ ट्रेंड , फैंस बोले- भोजपुरी सिंगरों में डर…
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी बच्चा - फोटो : यूट्यूब
ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म का निर्माण दानिश सिद्धिकी ने फ्लाइंग बर्ड पिक्चर्स के तहत किया है। इसे सूर्यकांत त्यागी और दानिश सिद्धिकी ने मिलकर निर्देशित किया है। फिल्म के कास्ट में बृजेन्द्र काला, एहसान खान, दिवंगत जूनियर महमूद, आशीष सिंह, गुरप्रीत कौर चड्ढा, रिजवान सिकंदर और हेमंत चौधरी जैसे प्रमुख अभिनेता शामिल हैं।

4 of 5
सरकारी बच्चा - फोटो : यूट्यूब
श्रेष्ठा ने गाने में किया दमदार डांस
'एग्रीमेंट करले' गाने को ऋतु पाठक ने गाया है। इसकी आकर्षक धुन और शानदार कोरियोग्राफी ने अब इस गाने के हिट होने की संभावाएं बढ़ा दी हैं। श्रेष्ठा ने अपने दमदार डांस से इस गाने में नई जान फूंक दी है। अपने अनुभव को साझा करते हुए श्रेष्ठा अय्यर ने कहा, "सरकारी बच्चा का हिस्सा बनना और 'एग्रीमेंट करले' में परफॉर्म करना एक रोमांचक यात्रा रही। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने का उतना ही आनंद लेंगे जितना हमने इसे बनाने में लिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी बच्चा - फोटो : यूट्यूब
निर्माता-निर्देशक ने गाने को लेकर कही ये बात
फिल्म के निर्माता और सह-निर्देशक दानिश सिद्धिकी ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, "हमें ''एग्रीमेंट करले' में श्रेष्ठा अय्यर को शामिल करने की खुशी है। उनकी परफॉर्मेंस गाने में एक अलग ही आकर्षण जोड़ती है। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।" वहीं, सूर्यकांत त्यागी ने कहा, "श्रेष्ठा की ऊर्जा और प्रतिभा ने गाने को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 'एग्रीमेंट करले' सरकारी बच्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम चाहते हैं कि दर्शक इसका अनुभव करें।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें