फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Publicity Stunt: पूनम पांडे ही नहीं ये सेलिब्रिटी भी कर चुके हैं पब्लिसिटी स्टंट, जानिए कौन है लिस्ट में शामिल

Sun, 23 Feb 2025 09:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी ऐसे हैं, जो अपने काम से ज्यादा अपने पब्लिसिटी स्टंट के कारण चर्चा में रहते हैं। जानिए, पिछले कुछ सालों में किस-किस सेलिब्रिटी ने पब्लिसिटी पाने के लिए अजीब से स्टंट किए हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
नेहा कक्कड, पूनम पांडे, राज कुंद्रा, राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में एक्ट्रेस पूनम पांडे के फैन ने सरेआम उन्हें किस करने की कोशिश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। दरअसल, वह पहले भी कई पब्लिसिटी स्टंट कर चुकी हैं। सिर्फ पूनम पांडे ही नहीं कई और सेलिब्रिटी भी बॉलीवुड में पब्लिसिटी पाने के लिए अलग-अलग तरह के स्टंट कर चुके हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज और उनके पब्लिसिटी स्टंट के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @poonampandeyreal

पूनम पांडे 
हाल ही में पूनम पांडे अपने नए पब्लिसिटी स्टंट की वजह से चर्चा में हैं। उन्हें एक फैन ने फोटो क्लिक करवाने के बहाने किस करने की कोशिश की। लेकिन पिछले साल पूनम पांडे ने अपनी मौत को लेकर पब्लिसिटी स्टंट किया था। अचानक पूनम पांडे की मौत की खबर आई, लोग हैरान रह गए। बाद में यह एक पब्लिसिटी स्टंट निकला। पूनम पांडे का कहना था कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए ऐसा किया था।




 
विज्ञापन

3 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्रांत मैसी 
एक्टर विक्रांत मैसी ने भी पिछले साल के आखिर में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि वह एक्टिंग से अब संन्यास ले रहे हैं। दर्शकों ने इस बात पर अलग-अलग रिएक्शन दिए। बाद में विक्रांत ने कहा कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं, वह ब्रेक लेंगे। अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के बाद साल 2025 में एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लेंगे। इसके बाद विक्रांत मैसी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया कि वह भी अब पब्लिसिटी स्टंट करने लगे हैं।

 

4 of 6
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत 
राखी सावंत सोशल मीडिया पर अपनी अजब-गजब हरकतों के लिए जानी जाती हैं। वह पब्लिसिटी स्टंट करने में माहिर हैं। कुछ साल पहले राखी सावंत ने टीवी पर अपना स्वयंवर शो करवाया था, इसमें एक व्यक्ति को आखिर में अपने लिए चुना भी। लेकिन बाद में उससे शादी नहीं की। लोगों ने इसे भी राखी सावंत का पब्लिसिटी पाने के लिए किया गया स्टंट बताया। वह पिछले दिनों पाकिस्तान भी गईं, वहां भी शादी करने की बात करती दिखीं, इस बात को भी पब्लिसिटी स्टंट ही बताया गया है।

विज्ञापन

5 of 6
सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा कक्कड़ 
सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी एक बार सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह प्रेग्नेंट नजर आ रही थीं। सिंगर के फैंस इस बात से खुश नजर आए लेकिन बाद में ये सब एक पब्लिसिटी स्टंट निकला। दरअसल, अपने एक म्यूजिक वीडियो ‘ख्याल रखा कर’ के प्रमोशन के लिए ये फोटो नेहा ने पोस्ट किया था। बाद में इस बारे में खुद ही जानकारी दी कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि ये उनके नए म्यूजिक एल्बम का लुक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा 
शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने भी दो साल पहले एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया जिसमें लिखा था, ‘हम अलग हो चुके हैं और आपसे गुजारिश है कि हमें इस मुश्किल समय में थोड़ा वक्त दें।’ इस पोस्ट के बाद लोगों को लगा कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का तलाक हो गया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। असल में राज कुंद्रा ने अपने फेस मास्क से अलग होने की बात की थी, जिसे पहने हुए वह पब्लिक प्लेस पर नजर आते थे। एक कंट्रोवर्सी के बाद से ही वह पब्लिक प्लेस पर फेस मास्क पहनने लगे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें