फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम लागू समेत 14 सितारों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा, एक ने तो हाल में किया था डेब्यू

Wed, 18 Dec 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
Viju Khote, Shreeram Lagoo and Veeru Devgan - फोटो : file photo
हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाले श्रीराम लागू का 17 दिसंबर की शाम को निधन हो गया । वो 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिनेमा के अलावा मराठी, हिंदी और गुजराती रंगमंच से जुड़े रहे श्रीराम लागू ने 20 से अधिक मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। मराठी थिएटर में तो उन्हें 20वीं सदी के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। श्रीराम के अलावा इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा, जानिए उनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 14
Payal Sinha and Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के बेटी पायल का निधन 13 दिसंबर को हुआ था। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। बीते साल नवंबर में मौसमी चटर्जी ने दामाद पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाया था। मौसमी ने साल 2010 में पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी।  
विज्ञापन

3 of 14
Pushpa Joshi
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड' में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी (Pushpa Joshi) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। पुष्पा जोशी का निधन 29 नवंबर को हुआ था। पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके फ्रैक्चर भी हो गया था। 'रेड' फिल्म से ही पुष्षा जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

4 of 14
Shaukat Kaifi prayer meet - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी (Shaukat Kaifi) का 22 नवंबर को निधन हो गया। इनके निधन के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में प्रार्थना सभी रखी थी। इस सभा में करीबी रिश्तेदारों के अलावा सिनेमाजगत के सितारे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। शौकत कैफी की पहचान मशहूर शायर, लेखक व गीतकार कैफी आजमी की पत्नी के तौर पर भी होती है। 90 साल की शौकत कैफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 14
मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन - फोटो : Social Media
प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का 90 साल की उम्र में 18 नवंबर को निधन हो गया था। मनीष के पिता लंबे समय से बीमार थे। मनीष के पिता के निधन की खबर सुनते ही करण जौहर, शबाना आजमी समेत कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

6 of 14
Dabboo Ratnani - फोटो : Social Media
मशहूर फैशन और बॉलीवुड फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी की मां प्रभा रत्नानी का 27 नवंबर को निधन हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी खुद डब्बू रत्नानी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-  ‘रेस्ट इन पीस मॉम'। डब्बू रत्नानी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 
विज्ञापन

7 of 14
viju khote - फोटो : social media
फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का मशहूर किरदार निभाने वाले विजू खोटे का 30 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया था। विजू 77 साल के थे और उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। विजू हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी एक्टिव थे। 300 फिल्मों में काम करने वाले विजू ने टीवी इंडस्ट्री में भी खूब काम किया है। विजू खोटे का 1993 में आया टीवी सीरियल 'जबान संभाल के' काफी पॉपुलर हुआ था । विजू खोटे ने थिएटर में भी काम किया। विजू खोटे की बहन शुभा खोटे भी अभिनेत्री हैं।

8 of 14
geeta mali - फोटो : social media
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ था। वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थीं। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई थी। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से भिड़ गई। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके घर लौट रही थीं।

9 of 14
karanveer bohra - फोटो : social media
अभिनेता डांसर वीरू कृष्णन का 7 सितंबर को निधन हो गया था। वीरू ने 'राजा हिंदुस्तानी', 'अकेले हम अकेले तुम', 'दूल्हे राजा' और कई फिल्मों में काम किया है। वीरू ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों को डांस सिखाया है। 

10 of 14
girish karnad - फोटो : social media
सिनेमाजगत में 49 साल तक राज करने वाले अभिनेता गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) ने 10 जून को सिनेमाजगत को अलविदा कह दिया था। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया था।

11 of 14
veeru devgan - फोटो : social media
बॉलीवुड में एक्शन को नए आयाम तक पहुंचाने वाले वीरू देवगन ने 27 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में भर्ती थे। वीरू का निधन हार्ट अटैक से हुआ था। वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन निर्देशित किए थे। 
 

12 of 14
dinyar contractor - फोटो : social media
बॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर ने 5 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 79 साल के दिन्यार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कॉमिक रोल में माहिर दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में काम किया। दिन्यार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारसी रीति-रिवाज से किया गया। 

13 of 14
Sheetal Jain and Amitabh Bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के करीबी शीतल जैन का 8 जून को निधन हुआ था। शीतल जैन करीब 36 साल तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे और निर्माता भी थे। 77 साल के शीतल जैन ने मुंबई में शनिवार (8 जून) सुबह अंतिम साल ली। शीतल जैन ने वासु भागनानी के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रोड्यूस किया था। जबकि डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा गोविंदा, परेश रावल, रवीना टंडन, सतीश कौशिक और असरानी भी थे। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

14 of 14
Navtej Hundal and Avantika Hundal - फोटो : instagram
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नवतेज हुंडल ने अहम किरदार निभाया था। इनका किरदार गृहमंत्री राजनाथ सिंह से प्रेरित था। नवतेज का निधन इस साल नौ अप्रैल को हुआ था। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी थी। फिल्मों में अभिनय करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। नवतेज हुंडल की बेटी भी अभिनेत्री हैं। वह एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है। 

मौसमी चटर्जी की बेटी के निधन के बाद अब दामाद का आरोप- 'शक्ल तक देखने नहीं आईं '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें