फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिछोरे के एक साल हुए पूरे, श्रद्धा कपूर सहित इन सितारों ने ऐसे किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

Sun, 06 Sep 2020 02:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
छिछोरे - फोटो : twitter: @ShraddhaKapoor
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया था। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज सुशांत सिंह राजपूत फिल्म छिछोरे का एक साल पूरा हो चुका है। सिनेमाघर में रिलीज होने वाली उनकी यह आखिरी फिल्म थी। छिछोरे के एक साल पूरे होने पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता वरुण शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, नवीन पॉलीशेट्टी, श्रद्धा कपूर - फोटो : twitter: @ShraddhaKapoor
फिल्म छिछोरे पिछले साल छह सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की दर्शकों के अलावा समीक्षकों ने भी जमकर तारीफ की थी। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो में छिछोरे फिल्म की मेकिंग से लेकर प्रमोशन को दिखाया गया है। साथ ही सुशांत की कई तस्वीरें भी नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नितेश तिवारी - फोटो : file photo
इस वीडियो को साझा करते हुए श्रद्धा कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्यार भरी याद में'। इसी वीडियो को छिछोरे फिल्म के अभिनेता वरुण शर्मा और निर्देशक नितेश तिवारी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। नितेश तिवारी ने वीडियो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आप हमेशा के लिए हमारे दिल में रहेंगे! #WeMissYouSush # 1YearOfChichhore'
 

4 of 5
छिछोरे - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर छिछोरे फिल्म से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें फिल्म छिछोरे की तो इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, सहर्ष कुमार शुक्ला, नवीन पोलीशेट्टी और तुषार पांडे सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
फिल्म छिछोरे की कहानी कॉलेज के खूबसूरत और मस्ती भरे पलों पर आधारित है। जो जिंदगी की एक बड़ी सीख भी देती है। इस फिल्म को कहानी ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता था। आपको बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। उनकी मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोग सवालों के घेरे में हैं। फिलहाल इस मामले की सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रही है। 

पढ़ें: संजय राउत ने की कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दीया मिर्जा ने कहा- 'माफी मांगे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें