बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच सोशल मीडिया पर काफी बयानबाजी देखने को मिल रही है। शनिवार को संजय राउत ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया। वहीं संजय राउत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने आलोचना की है और माफी मांगने को कहा है।