वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अलावा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर साइना नेहवाल को एक्टर अनिल कपूर ने भी ट्विट करके बधाई दी है। उन्होंने लिखा- 'बधाई साइना नेहवाल, एक अच्छी कोशिश और तुमने अच्छा मैच खेला और भारत के लिए महिला एकल में कांस्य लेकर आईं।' अनिल कपूर के इस ट्विट को उनके फैंस सहित साइना के फैंस ने भी काफी पसंद और रिट्विट कर रहे हैं।