फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार नागार्जुन संग इन 6 एक्टर्स ने भी की 2 शादी, इस स्टार की एक्स वाइफ को खूब पड़ी थीं गालियां

विज्ञापन
1 of 8
Tollywood
ठीक बॉलीवुड की तरह टॉलीवुड में भी तलाक और दूसरी शादी करना आम बात हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अफेयर और डेटिंग की कई खबरें उड़ती रहती हैं। लेकिन ऐसे में बात करेंगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन संग उन 7 सुपरस्टार्स की जिन्होंने दो-दो शादियां की। तो आइए जानते हैं इनके बारे में..बता दें कि 29 अगस्त को एक्टर नागार्जुन 59 साल के हो जाएंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Tollywood
तमिल फिल्मों के मेगास्टार कमल हासन बॉलीवुड में बड़ी पहचान रखते हैं। उनका फिल्मी करियर बहुत ही सुपरहिट रहा है। बता दें कि साल 1978 में 24 साल की उम्र में कमल ने डांसर वानी गनपथी से शादी की थी। लेकिन शादी के दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कमल हासन एक्ट्रेस सारिका को डेट करने लगे। ऐसे में साल 1988 में सारिका और कमल एक साथ रहने लगे और इस दौरान सारिका शादी से पहले ही गर्भवती हो गईं। वहीं, साल 1988 में ही दोनों ने शादी कर ली। लेकिन साल 2002 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से कमल की दो लड़कियां एक्ट्रेस श्रृति हसन और अक्षरा हसन हुईं। 
विज्ञापन

3 of 8
Tollywood
फिल्म 'वॉन्टेड' और 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले साउथ एक्टर प्रकाश राज बड़े-बड़े विलेन्स में शुमार हैं। बता दें कि साल 1994 में उन्होंने ललीता कुमारी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां मेघना और पूजा हुईं और एक बेटा सिद्धु हुआ। वहीं, साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद प्रकाश ने जानी-मानी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से साल 2010 में शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटा वेधांत है।

4 of 8
Tollywood
सुपरस्टार आर सरथकुमार ने भी दो शादियां की। उन्होंने पहली शादी साल 1984 में छाया से की और इस शादी से उन्हें दो बेटियां वारालक्ष्मी और पूजा हुईं।  वहीं, 1990 के बीच में सरथ एक्ट्रेस नगमा के प्यार में पड़ गए। दोनों को फिल्म 'रंगसिया पुलिस' में एक साथ देखा गया था। जब छाया को इस बात का पता चला तो उन्होंने तलाक की अर्जी दायर कर दी। इसके बाद सरथ ने नगमा से पीछे हटने का फैसला लिया और उन्होंने एक्ट्रेस राधिका से साल 2001 में शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद 2004 में उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम राहुल है। बता दें कि राधिका ने साल 1992 में पहले रिचर्ड हार्डी से शादी की थी जिससे उन्हें बेटी रायने हार्डी हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
Tollywood
साउथ के एक और सुपरस्टार सरथ बाबू ने पहली शादी रमा प्रभा से की। लेकिन इनकी शादी लंबी नहीं चली और दोनों अलग हो गए। इसके बाद सरथ ने स्नेहलता दीक्षित से शादी की। बता दें कि ये दोनों भी अब अलग हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
Tollywood
इंडियन माइकल जैक्सन कहे जाने वाले जाने-माने एक्टर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा ने रामलथा से शादी की थी जिससे उन्हें तीन बच्चे हुए। साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा और प्रभुेदवा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों ने शादी करने का प्लान कर लिया था लेकिन साल 2012 में नयनतारा ने खुले तौर पर इस बात का ऐलान किया कि वह अब प्रभुदेवा संग रिलेशनशिप में नहीं हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Tollywood
तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण का मामला अभी ताजा ही है। बता दें कि साल 1997 में उन्होंने एक्ट्रेस नंदिनी से शादी की थी। लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2009 में पवन ने अपनी को-स्टार रेणू देसाई से शादी कर ली लेकिन साल 2012 में ही दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गईं। इसके बाद पवन ने रूस की अन्ना लेहजेनवा से साल 2013 में शादी कर ली। बता दें कि हाल ही में पवन की एक्स वाइफ रेणू ने भी सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी सगाई की एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की थी। जिस पर पवन के फैन्स ने उन्हें भद्दी-भद्दी टिप्पणी कस बुरी-बुरी गालियां भी लिखी थीं। ऐसे में पवन ने भी ट्वीट करके अपनी एक्स वाइफ रेणू को सगाई की ढेर सारी बधाईयां दी थी।
विज्ञापन

8 of 8
Tollywood
आखिर में बात करेंगे बड्डे ब्वॉय अक्किनेनी नागार्जुन की। उन्होंने साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबती से शादी की। इस शादी से साल 1986 में एक्टर नागा चेतन्या का जन्म हुआ। लेकिन नागार्जुन और लक्ष्मी अलग हो गए और एक्टर ने अमाला से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें साल 1994 में बेटा अखिल हुआ। वहीं, लक्ष्मी ने भी एक बड़े बिजनेसमैन सरथ विजय राघवन से शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें