फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: श्रद्धा कपूर ने लाल जोड़े में लिए सात फेरे ! जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई

Wed, 06 Apr 2022 11:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर के लाखों दीवाने हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों खबरें थी कि श्रद्धा कपूर ने अपने फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड के साथ चार साल के रिश्ते को खत्म कर लिया है। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में सात फेरे ले रही हैं। लाल जोड़े में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन क्या सच में श्रद्धा कपूर ने शादी कर ली है। चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो का सच क्या है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta
दरअसल श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। लेकिन ये वीडियो उनकी शादी का नहीं बल्कि वह एक वेडिंग ज्वैलरी का प्रचार कर रही हैं। इसलिए वह दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। हालांकि वह इस लाल जोड़े और हैवी ज्वैलरी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta-
वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- मुझे सोना पहनना बहुत पसंद है, लेकिन काम हो जाने के बाद मुझे इसको ताले में बंद करके रखना नहीं पसंद। इसलिए मैं उन सभी गहनों के बारे में बताना चाहती हूं, जिन्हें सभी पहन सकते हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta
श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'लव रंजन' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह 'चालबाज इन लंदन' और 'नागिन' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें