इन दिनों वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की खूब चर्चा हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खूब कमाई करती रही है। इस फिल्म की सफलता ने हिंदी सिनेमा के उन तमाम फिल्मकारों की सोच बदल दी है, जो फार्मूला फिल्में बनाने में अपनी शान समझते थे। रिलीज से पहले इस फिल्म का समर्थन करने से लोग कतरा रहे थे। यहां तक कि कपिल शर्मा के शो में इस फिल्म को प्रमोशन के लिए इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि इसमें बड़े स्टार्स नहीं है। लेकिन, आज यह फिल्म बड़े बड़े स्टार्स पर भारी पड़ रही है। जो लोग इस फिल्म के बारे में बात करना पसंद नही करते थे, आज वहीं लोग फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर की खूब तारीफ हो रही है। उनके अभिनय की कायल कई पीढ़ियां रही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कभी अनुपम खेर को भी गुस्सा खूब आता था, और यहां तक कि फिल्म के निर्माताओं को सबक सिखाने के वह पैंतरे भी खूब आजमाते थे। आज के ‘फ्लैशबैक’ का किस्सा अनुपम खेर का ही।