फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैट से हुआ खुलासा, जया साहा से CBD ऑयल मांग रही थीं श्रद्धा कपूर, SLB से मिलने की हो रही थी बातचीत

Mon, 21 Sep 2020 06:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : File Photo
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह से पूछताछ कर रही है। जया शाह और श्रुति मोदी से पूछताछ करने के लिए एनसीबी की एसआईटी टीम ने रविवार को इन दोनों को समन भेजा था। इस बीच जया साहा और श्रद्धा कपूर की चैट सामने आई हैं जिसमें श्रद्धा, जया से सीबीडी ऑयल मांग रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल सुशांत सिंह केस में सीबीडी ऑयल का जिक्र हुआ था, जिसमें कहा गया है कि रिया, सुशांत को सीबीडी ऑयल देती थी। भारत में इसकी बिक्री वैध नहीं है, लेकिन बहुत बड़े पैमाने पर इसका उपयोग किया जाता है। सीबीडी ऑयल सबसे पहले मस्तिष्क को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : File Photo
जया के साथ श्रद्धा कपूर की हुई बातचीत में जया कहती हैं - जब तुम नीचे आ जाओ तो कॉल करो। मैं नीचे आऊंगी और तुम्हे दे दूंगीं। इसके बाद जया कहती है, हेलो, मैं आज सीबीडी ऑयल भेज रही हूं। श्रद्धा कपूर कहती हैं- हाय, थैंक यू। जया स्माइली के साथ जवाब देती हैं। इसके बाद श्रद्धा कहती हैं सुनो,  मैं फिर भी SLB से मिलना चाहती हूं। 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती और जया साहा की चैट को ईडी ने रिट्रीव किया था जिसमें जया ने रिया को कहा था कि सुशांत को सीबीडी ऑयल दिया जाए। इस केस में रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा समेत कई लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने मुंबई से चार और ड्रग पैडलर्स को भी हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया पिछले सात दिनों से मुंबई की भायखला जेल में है। एनसीबी ने उसे आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था और नौ सितंबर को भायखला जेल भेज दिया था। रिया की जमानत अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें