ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही वेब सीरीज और फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स ने शॉर्ट फिल्म्स बनाने वाले निर्देशकों को भी काफी बढ़ावा दिया है। जी हां, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कई शॉर्ट फिल्म्स रिलीज होती हैं। हालांकि इन्हें देखने के लिए कुछ प्लेटफॉर्म्स सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कहते हैं, लेकिन कुछ प्लेटफॉर्म्स ऐसे भी हैं जिनपर शॉर्ट फिल्म्स बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध हैं। आज हम आपको जी5 पर मौजूद पांच फ्री और मजेदार शॉर्ट फिल्म्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...