फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फैमिली' के निर्देशक ने बताई शूटिंग की असली कहानी, सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए ऐसे हुई शूटिंग

Thu, 09 Apr 2020 12:44 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमा के सितारों की शॉर्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन फिल्मों के निर्माता और निर्देशक प्रसून पांडे की शॉर्ट फिल्म 'फैमिली'  इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मोहनलाल, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी जैसे कलाकारों ने घर में रहने का संदेश दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसून बताते हैं कि अमिताभ बच्चन फिल्म के विचार पर बहुत उत्साहित थे और वह दैनिक वेतनभोगियों की मदद करने के लिए सामने आए थे। इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सुझाव दिया था कि इसमें सिर्फ हिंदी सिनेमा के लोग ही नहीं, बल्कि सभी इंडस्ट्री के लोगों को शामिल किया जाए। इसलिए इस फिल्म में फिल्माए गए सभी कलाकारों ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में अपने संवाद बोले हैं, जिससे कि इसका संदेश पूरे भारत में पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'फैमिली' की कहानी एक काले चश्मे के खो जाने से शुरू होती है, जोकि अमिताभ बच्चन का था। इसके बाद सभी कलाकार उनके चश्मे को खोजने में लग जाते हैं। प्रसून बताते हैं कि इसको फिल्माने के पीछे की कहानी बहुत अनोखी है। उन्होंने बताया, 'अमित जी का हिस्सा उनके बेटे अभिषेक ने शूट किया है, वही प्रियंका चोपड़ा का शॉट उनके पति निक जोनस ने लिया है। रजनीकांत को उनकी बेटी सौंदर्या ने फिल्माया है, वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को शूट किया है। बिना फ्रेम में आए इन सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन हकीकत तो ये है कि ये सब निस्वार्थ मदद ही कर रहे थे।'

4 of 5
पीएम मोदी और शॉर्ट फिल्म फैमिली के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसून  बताते हैं कि उन्हें इस फिल्म को बनाने का विचार तब आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। उन्होंने इस फिल्म को घर पर रहकर फिल्माने के बारे में अपने भाई पीयूष पांडे से चर्चा की। उन्होंने इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को फोन किया, जो इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित थे। चूंकि लॉकडाउन की वजह से सभी लोगों से मिलना तो मुमकिन नहीं था। इसलिए उनके बेटे ने एक टेंपलेट फिल्म बनाई, जिसमें सभी किरदार उसने खुद ही किए। तब जाकर ये मुमकिन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रसून पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसून बताते हैं कि उन्होंने वह फिल्म बनाकर सभी कलाकारों को भेजी। उन्होंने कहा, 'उसके साथ में हमने यह सारी जानकारी भी शामिल की कि आपको किस तरह फिल्म को अपने घर पर शूट करना है, और फ्रेम किस तरह से सेट करना है, जिससे कि अगला शॉट पिछले वाले से जुड़ सके। मैंने यह फिल्म सभी को 2 अप्रैल को भेजी थी, और बताया था कि उसके अगले दिन ही अगर आप अपना हिस्सा शूट करके भेज सकें तो बहुत अच्छा होगा। उन सब ने वैसा ही किया। सभी ने अपने हिस्से की शूटिंग 3 अप्रैल को ही शुरू कर दी थी। कलाकारों ने बहुत सहयोग किया। जरूरत पड़ने पर उन्होंने रिटेक भी दिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें