कोरोना की दूसरी लहर के असर को देखते हुए फिल्मनगरी मुंबई में अब इस महीने हर शुक्रवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक शूटिंग बंद रहेगी। ऐसा महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लागू सप्ताहांत लॉकडाउन के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इस बीच फिल्मों, धारावाहिकों व वेब सीरीज के शूटिंग स्थल व पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लाइज (एफडब्लूआईसीई) ने खुद अपने पास ले ली है और एक पत्र जारी करके सभी सम्बद्ध फिल्म संगठनों से ऐसा न होने की सूरत में कार्रवाई के लिए तैयार रहने को भी कहा है।