फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सुसाइड पर बनी फिल्म ‘न्याय’ की शूटिंग पूरी, 'सॉरी बाबू' वाले सुरजीत ने शुरू की डिजिटल फिल्म

Mon, 01 Mar 2021 07:41 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
न्याय, सुसाइड ऑर मर्डर, सुरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके तमाम दोस्त खूब सुर्खियों में रहे। शौविक जेल हो आए। संदीप सिंह अब तक शांत हैं और तब से न कोई फिल्म बना पाए हैं और न ही घोषित कर पाए। इस पूरी कहानी पर बनी फिल्म पूरी हो चुकी है। उधर, सुशांत का शव देखने पहुंची उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती की ‘सॉरी बाबू’ वाली स्टोरी मीडिया में चर्चित करने वाले उनके दोस्त सुरजीत सिंह राठौर की भी कैमरे के सामने बोहनी हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सुरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक सुरजीत ने हाल ही में एक डिजिटल फिल्म साइन की है। फिल्म का नाम है, ‘दबंगई’। और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। गौरतलब है कि सुरजीत सिंह राठौर ही रिया चक्रवर्ती को पोस्टमार्टम हाउस ले गए थे। सुरजीत सिंह ने ही बाद में दावा किया था कि रिया ने सुशांत के शव पर हाथ रखकर सॉरी बाबू बोला था।
विज्ञापन

3 of 5
न्याय द जस्टिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिया और सुशांत की कथित प्रेम कहानी और उसके बाद सुशांत की संदिग्ध मौत को लेकर भी दो फिल्में बन रही हैं। पहली फिल्म मुंबई के चर्चित वकील अशोक सरावगी की पत्नी सरला बना रही हैं। इसमें सुशांत का रोल अभिनेता जुबैर खान और रिया का रोल अभिनेत्री श्रेया शुक्ला कर रही है। फिल्म में कुछ और चर्चित कलाकारों को भी अलग अलग किरदारों के लिए चुना गया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

4 of 5
सुसाइड ऑर मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा सुशांत की संदिग्ध मौत पर एक फिल्म ‘सुसाइड ऑर मर्डर’ भी बनती रही है। इस फिल्म में सुशांत जैसे दिखने वाले सचिन तिवारी उनका किरदार कर रहे हैं। राणा नामक अभिनेता को फिल्म में करण जौहर जैसे रोल के लिए साइन किया गया था। फिल्म में फीमेल लीड श्वेता पाराशर करने वाली थी। इस फिल्म का एलान होने के बाद से इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्याय द जस्टिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उधऱ, सुशांत के दोस्त सुरजीत सिंह बतौर विलेन कैमरे के सामने अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म में एक्टर एजाज खान और पल्लवी सिंह मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बताया गया कि फिल्म की कहानी राजस्थानी लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म एमेक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें