फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के हमशक्ल को देखकर लोग हैरान, फैंस बोले- दाढ़ी वाली दीपिका

Mon, 01 Mar 2021 07:26 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, फहाद मुस्तफा - फोटो : Social media

किसी शख्स का अपने हमशक्ल को देखना बड़ा अचंभित करने वाला होता है। आपने भी कइयों के हमशक्ल देखे होंगे या चर्चाएं सुनी होंगी। इससे अछूता बॉलीवुड भी नहीं रह गया है। दिलीप कुमार से लेकर रणवीर सिंह तक और हेमामालिनी से लेकर आलिया तक सभी के हमशक्ल समय समय पर चर्चा में रहे हैं। लेकिन अब नया शख्स सामने आ गया है जो किसी पुरुष नहीं बल्कि महिला से मिलता जुलता है वो भी बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण से।

विज्ञापन

2 of 5
फहाद मुस्तफा - फोटो : Social media

दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तानी अभिनेता फहाद मुस्तफा को दीपिका का हमशक्ल बता रहे हैं। इनका कहना है कि फहाद काफी हद तक बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मेल खाते हैं। दोनों के नैन-नक्श और चेहरे की कटिंग मिलती जुलती है। अगर फहाद की दाढ़ी हटा दी जाए तो वो दूसरी दीपिका लगेंगे।

विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
अब पाकिस्तानी अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि फहाद दाढ़ियों वाले दीपिका पादुकोण हैं। तो कोई कहता नजर आया कि प्लीज इसे हटा दो। इस तरह लोगों ने अलग अलग रिएक्शन दिए।

4 of 5
फहाद मुस्तफा - फोटो : Social media
बता दें कि फहाद मुस्तफा का जन्म पाकिस्तान के एक सिंधी परिवार में 26 जून 1983 को हुआ था। उनके दो भाई भी हैं और एक बहन है। फहाद को पहली बार 2008 में टीवी शो ‘शीशे का महल’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘ये जिंदगी है’, ‘हाले दिल’, ‘बहू रानी’ और ‘ऐ दश्ते जुनून’ जैसे कई शोज किए। उन्हें गेम शो होस्ट करने के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन्, आमना इमरान - फोटो : Social media
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की एक लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी जो बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या से काफी मिलती है। पाकिस्तान की रहने वाली इस लड़की का नाम आमना इमरान है और वो टिक टॉक स्टार है। ऐश्वर्या के फैन्स आमना को देखकर हैरान हो रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें