फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर को लेकर फैली कई अफवाहें, परिवार के बाद अब इस सेलिब्रिटी ने बताई सच्चाई

Sun, 17 Nov 2019 01:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर उनके फैंस परेशान हैं इस बीच उनके परिवार के सदस्य लगातार अपडेट दे रहे हैं और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। इस बीच मशहूर लेखिका शोभा डे ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
शोभा डे - फोटो : social media
शोभा डे ने लिखा- 'अभी परिवार के सदस्यों से बात की। ईश्वर की कृपा से, हमारी कीमती स्वर कोकिला ठीक हैं।' इस ट्वीट से पहले शोभा डे ने लता मंगेशकर को टैग करते हुए पूछा था कि 'मुझे बताइए यह सच नहीं है। क्या भारत ने कोकिला को खो दिया?' पहले ट्वीट के करीब एक घंटे बाद उन्होंने लता मंगेशकर के परिवार से बात करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

4 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : pti
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lata mangeshkar - फोटो : file photo
लता मंगेशकर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है। लता मंगेशकर की टीम ने लिखा- 'उनकी तबीयत पहले से ठीक है, लोगों से अनुरोध है कि अफवाह न फैलाएं। आइए हम उनकी लंबी उम्र की दुआएं करें।'

आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में अबराम सहित पहुंचे ये स्टार किड्स, शाहरुख-सोनाली ने भी बांधा समां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें