geeta mali
- फोटो : social media
मशहूर गायिका की सड़क हादसे में गई जान
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थीं। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को घर लौट रही थीं।