आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
शोभा डे ने आगे सेलेब्स को फटकार लगाते हुए कहा कि, 'ये आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर बढ़ाने का समय नहीं है। ये वक्त है कि आप आगे आएं और लोगों की मदद करें। अगर आप कोई मदद नहीं कर सकते हैं तो चुपचाप घर पर ही बैठें। मास्क लगाएं और तस्वीरें ना खिचंवाएं। ये कोई फैशन वीक या किंगफिशर कैलेंडर टाइम नहीं हैं'।
बता दे कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा तन्ना जैसे कई सितारे मालदीव और गोवा पहुंचे हैं। ये सितारे वहां से अपनी छुट्टियां मनाते हुए तस्वीर भी साझा कर रहे हैं। शोभा डे ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, 'मैंने ये इसलिए साझा किया है ताकी ये संदेश लोगों तक पहुंचे। आप लोग बहुत खुशकिस्मत हैं कि आपको ब्रेक लेने के मौका मिल रहा है। आप जो भी करें प्राइवेटली करें इसका प्रदर्शन ना करें'।